HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. तुम दिन को कहो रात तो रात, वरना हवालात…यूपी सरकार पर प्रियंका गांधी का निशाना

तुम दिन को कहो रात तो रात, वरना हवालात…यूपी सरकार पर प्रियंका गांधी का निशाना

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, जो तुमको हो पसंद, वही बात कहेंगे, तुम दिन को अगर रात कहो, रात कहेंगे...उप्र सरकार की सोशल मीडिया पॉलिसी में न्याय मांग रही महिलाओं की आवाजें किस श्रेणी में आएंगी? 69000 शिक्षक भर्ती आरक्षण घोटाले में उठने वाले सवाल किस श्रेणी में आएंगे?

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार की नई सोशल मीडिया पॉलिसी पर सवाल उठाया है। उन्होंने पूछा कि, ‘तुम दिन को कहो रात तो रात, वरना हवालात’ नीति सच को दबाने का एक और तरीका है। दरअसल, योगी सरकार ने बीते दिन कैबिनेट की बैठक में नई सोशल मीडिया पॉलिसी को मंजूरी दी, जिसको लेकर विपक्षी दल सरकार को घेर रहे हैं।

पढ़ें :- सड़क से लेकर दफ्तर तक, महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं...UP और MP की घटना को लेकर बोलीं प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, जो तुमको हो पसंद, वही बात कहेंगे, तुम दिन को अगर रात कहो, रात कहेंगे…उप्र सरकार की सोशल मीडिया पॉलिसी में न्याय मांग रही महिलाओं की आवाजें किस श्रेणी में आएंगी? 69000 शिक्षक भर्ती आरक्षण घोटाले में उठने वाले सवाल किस श्रेणी में आएंगे?

उन्होंने आगे लिखा कि, भाजपा नेताओं-विधायकों द्वारा भाजपा सरकार की पोल-पट्टी खोलना किस श्रेणी में आएगा? ‘तुम दिन को कहो रात तो रात, वरना हवालात’ नीति सच को दबाने का एक और तरीका है। क्या भाजपा लोकतंत्र और संविधान को कुचलने से ज्यादा कुछ सोच ही नहीं सकती?

बता दें कि, उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नई सोशल मीडिया पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। डिजिटल मीडिया पॉलिसी से नए रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसमें सोशल मीडिया पर डिजिटल मीडिया एजेंसी और फर्म के लिए विज्ञापन की व्यवस्था की गई है। यूपी सरकार ने दावा किया है कि नई पॉलिसी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को भी रोजगार देगी।

पढ़ें :- मणिपुर में पीएम मोदी की घोर विफलता अक्षम्य, सूबे की पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके वहां की जनता की आवाज को दुहराया : मल्लिकार्जुन खड़गे

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...