1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. IIFA Awards 2025 Winners List: अमर सिंह ‘चमकीला’ को बेस्ट फिल्म और ‘पंचायत सीजन 3’ को बेस्ट सीरीज का अवॉर्ड, कृति-विक्रांत ने भी जीती ट्रॉफी

IIFA Awards 2025 Winners List: अमर सिंह ‘चमकीला’ को बेस्ट फिल्म और ‘पंचायत सीजन 3’ को बेस्ट सीरीज का अवॉर्ड, कृति-विक्रांत ने भी जीती ट्रॉफी

IIFA award Winners List: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित IIFA अवॉर्ड्स 2025 का पहला दिन यानी शनिवार डिजिटल की दुनिया के नाम रहा। अवॉर्ड्स समारोह के पहले दिन ओटीटी फिल्में, सीरीज और एक्टर्स को सम्मानित किया गया। इस दौरान विक्रांत मेसी ने 'सेक्टर 36' के लिए बेस्ट एक्टर और कृति सैनन ने अपनी फिल्म 'दो पत्ती' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड जीता। इसके अलावा, अमर सिंह 'चमकीला' को बेस्ट फिल्म और 'पंचायत सीजन 3' को बेस्ट सीरीज का अवॉर्ड दिया गया। वहीं, मशहूर रैपर हनी सिंह की जिंदगी पर बनी नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री 'यो यो हनी सिंह: फेमस' ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड अपने नाम किया है। आइये 8 मार्च को घोषित किए गए IIFA अवॉर्ड्स 2025 की पूरी लिस्ट पर एक नजर डाल लेते हैं-

By Abhimanyu 
Updated Date

IIFA Awards 2025 Winners List: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित IIFA अवॉर्ड्स 2025 का पहला दिन यानी शनिवार डिजिटल की दुनिया के नाम रहा। अवॉर्ड्स समारोह के पहले दिन ओटीटी फिल्में, सीरीज और एक्टर्स को सम्मानित किया गया। इस दौरान विक्रांत मेसी ने ‘सेक्टर 36’ के लिए बेस्ट एक्टर और कृति सैनन ने अपनी फिल्म ‘दो पत्ती’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड जीता। इसके अलावा, अमर सिंह ‘चमकीला’ को बेस्ट फिल्म और ‘पंचायत सीजन 3’ को बेस्ट सीरीज का अवॉर्ड दिया गया। वहीं, मशहूर रैपर हनी सिंह की जिंदगी पर बनी नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री ‘यो यो हनी सिंह: फेमस’ ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड अपने नाम किया है। आइये 8 मार्च को घोषित किए गए IIFA अवॉर्ड्स 2025 की पूरी लिस्ट पर एक नजर डाल लेते हैं-

पढ़ें :- 2017 से पहले गांवों को विकास नहीं, सिर्फ वादे मिले : सीएम योगी

 IIFA अवॉर्ड्स 2025 के विजेताओं की पूरी लिस्ट

बेस्ट फिल्म: अमर सिंह चमकीला

मुख्य भूमिका में अभिनय, महिला (फिल्म): कृति सनोन (दो पत्ती)

मुख्य भूमिका में अभिनय, पुरुष (फिल्म): विक्रांत मैसी (सेक्टर 36)

पढ़ें :- अस्पताल गेट पर प्रसव का मामला: भदोही के भ्रष्टाचारी CMO डॉ. संतोष कुमार चक पर आखिर क्यों नहीं हो रही कार्रवाई, कन्या भ्रूण हत्या कराने वालों से लग चुके हैं साठगांठ के आरोप

बेस्ट डायरेक्शन (फिल्म): इम्तियाज अली (अमर सिंह चमकीला)

सहायक भूमिका में अभिनय, महिला (फिल्म): अनुप्रिया गोयनका (बर्लिन)

सहायक भूमिका में प्रदर्शन, पुरुष (फ़िल्म): दीपक डोबरियाल (सेक्टर 36)

बेस्ट कहानी मूल (फ़िल्म): कनिका ढिल्लों (दो पत्ती)

बेस्ट सीरीज: पंचायत सीजन 3

पढ़ें :- Viral : तेज प्रताप यादव की गोद में बैठकर सारा गुरपाल का रोमांटिक डांस देख लोग हुए शॉक्ड, हसीना का रोमांस देखकर शर्म से पानी-पानी हुईं स्वरा भास्कर

प्रमुख भूमिका में प्रदर्शन, महिला (सीरीज): श्रेया चौधरी, बंदिश बैंडिट्स सीजन 2

प्रमुख भूमिका में प्रदर्शन, पुरुष (सीरीज): जितेंद्र कुमार, पंचायत सीजन 3

निर्देशन (सीरीज): दीपक कुमार मिश्रा, पंचायत सीजन 3

सहायक भूमिका में प्रदर्शन, महिला (सीरीज): संजीदा शेख, हीरामंडी: द डायमंड बाजार

सहायक भूमिका में प्रदर्शन, पुरुष (सीरीज): फैजल मलिक, पंचायत सीजन 3

बेस्ट कहानी मूल (सीरीज): कोटा फैक्टरी सीजन 3

पढ़ें :- Video-बहराइच के अवध होटल में 26 साल का युवक, 46 की महिला पिंकी की लाश कमरे में पंखे से लटकी मिली, जांच में जुटी पुलिस

सहायक भूमिका में प्रदर्शन, पुरुष (सीरीज): फैजल मलिक, पंचायत सीजन 3

सर्वश्रेष्ठ वास्तविकता या सर्वश्रेष्ठ गैर-स्क्रिप्टेड सीरीज: फैबुलस लाइव्स बनाम। बॉलीवुड वाइव्स

बेस्ट डॉक्यूसीरीज/डॉक्यू फिल्म: यो यो हनी सिंह: फेमस

बेस्ट टाइटल ट्रैक: मिसमैच्ड सीजन 3 से इश्क है के लिए अनुराग सैकिया

बता दें कि जयपुर में आयोजित IIFA अवॉर्ड्स 2025 का आज यानी रविवार को दूसरा दिन और अंतिम दिन है। इस दिन यहां पर फिल्मों और फिल्मों के एक्टर्स की एक्टिंग का सम्मान किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...