1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे ससुरालवाले, परेशान होकर महिला ने किया आत्महत्या, पुलिस ने दर्ज किया केस

दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे ससुरालवाले, परेशान होकर महिला ने किया आत्महत्या, पुलिस ने दर्ज किया केस

हमारे देश में दहेज को लेकर उत्पीड़न सदियों से हो रहा है। बढ़ते शिक्षा और जागरूकता के दौरे में भी दहेज उत्पीड़न के मामलों में कमी नहीं आ रही है, जबकि इसमें बढ़ोत्तरी ही हो रही है। दहेज के कारण न जाने कितनी महिलाएं कुर्बान हो गईं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

हैदराबाद। हमारे देश में दहेज को लेकर उत्पीड़न सदियों से हो रहा है। बढ़ते शिक्षा और जागरूकता के दौरे में भी दहेज उत्पीड़न के मामलों में कमी नहीं आ रही है, जबकि इसमें बढ़ोत्तरी ही हो रही है। दहेज के कारण न जाने कितनी महिलाएं कुर्बान हो गईं। इसके कारण
न जाने कितने बाप बिना बेटी के हो गये और ना जाने कितने भाई अपनी बहन को खो दिए। फिर भी ये दहेज उत्पीड़न खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब ऐसा ही एक मामला हैदराबाद में सामने आया है, जहां एक लड़की को डोली पर चढ़े अभी दो ही महीने हुए थे और उसे अपना जीवन त्यागना पड़ा।

पढ़ें :- Indigo Crisis : राहुल गांधी की बातों पर सरकार ने गौर किया होता तो हवाई यात्रा करने वालों को इतनी तकलीफें न उठानी पड़ती

बता दें कि, नवविवाहिता हैदराबाद के तेलांगना कि रहने वाली थी। अभी दो महीने पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद उसके पति और ससुरालवालों ने उसे दहेज को लेकर प्रताड़ितन करना शुरू किया। इसके बाद महिला तनाव में आकार फांसी लगा ली। मृतका कि पहचान पूजिता के रूप में हुई है, जिसकी शादी हैदराबाद के निवासी एक सोने के दुकान पर सेल्समैन का काम करने वाले श्रीनिवास से हुई थी।

महिला की मौत के बाद उसके परिजनों ने सच्चाई बताई, जिसको जानकर सभी हैरान हो गए। परिवार का कहना है कि, पूजिता जब से ससुराल गयी तब उसके पति ने कुछ दिन ध्यान दिया लेकिन इसके बाद दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिए। धीरे धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि पूजिता पूरी तरह टूट गई थी और वो आत्महत्या के लिए मजबूर हो गयी। वहीं, इस मामले में पुलिस अभी छानबीन कर रही है।

रिपोर्ट – आकांक्षा

पढ़ें :- नौतनवा विधायक ने जताया शोक, उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष नीरज जायसवाल की माता को दी श्रद्धांजलि
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...