1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मिल्कीपुर में बीजेपी समर्थक ने 6 वोट डालने का किया दावा, अखिलेश यादव वीडियो शेयर कर बोले- निर्वाचन आयोग को और क्या चाहिए सबूत?

मिल्कीपुर में बीजेपी समर्थक ने 6 वोट डालने का किया दावा, अखिलेश यादव वीडियो शेयर कर बोले- निर्वाचन आयोग को और क्या चाहिए सबूत?

Milkipur Bypoll 2025 : यूपी  के अयोध्या जिले (Ayodhya District) में मिल्कीपुर विधानसभा सीट (Milkipur Assembly Seat) पर मतदान जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बीजेपी (BJP) समर्थक का दावा है कि उसने अकेले 6 वोट डाला है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Milkipur Bypoll 2025 : यूपी  के अयोध्या जिले (Ayodhya District) में मिल्कीपुर विधानसभा सीट (Milkipur Assembly Seat) पर मतदान जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बीजेपी (BJP) समर्थक का दावा है कि उसने अकेले 6 वोट डाला है।

पढ़ें :- यूपी में 1671 ड्राइवर बिना बस चलाए उठा रहे वेतन, अखिलेश यादव ने कसा तंज,बोले- ‘योगी जी बुलडोज़र चलवाने का नाटक मत कीजिएगा…’

सपा चीफ ने तीन वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मिल्कीपुर उपचुनाव में राय पट्टी अमानीगंज में फ़र्ज़ी वोट डालने की बात अपने मुंह से कहने वाले ने साफ़ कर दिया है कि भाजपा (BJP) सरकार में अधिकारी किस तरह से धांधली में लिप्त है? निर्वाचन आयोग को और कोई सबूत चाहिए क्या?

पढ़ें :- दुग्ध उत्पादन में देश में यूपी नंबर वन, 2024-25 में उत्पादन 388 लाख मीट्रिक टन पार

वीडियो में क्या किया जा रहा है दावा?

41 सेकेंड के वीडियो में एक शख्स ने खुद का परिचय रामबोध पांडेय के तौर पर कराते हुए कहा कि मैंने अकेले 6 वोट डाला है। बहुत बढ़िया स्टाफ है। हम हिन्दू है, मुसलमान को वोट थोड़े ही करेंगे। शख्स ने कहा कि 6 वोट अकेले बीजेपी (BJP) को सुबह डाला है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  द्वारा शेयर एक अन्य वीडियो में दावा किया गया है कि सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने कुछ ऐसे लोगों को पकड़ा है जो कथित तौर पर फर्जी वोट डाल रहे थे। अमानीगंज में जिस शख्स पर फर्जी वोट डालने का आरोप लगा, वह वीडियो में कहता दिख रहा है कि हम यहीं के रहने वाले हैं। ड्राइवर हैं।

हालांकि hindi.pardaphash.com शख्स के दावे की पुष्टि नहीं करता। समाचार लिखे जाने तक अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  के इस दावे पर पुलिस या निर्वाचन आयोग (Election Commission) या जिला प्रशासन (District Administration) की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी।

पढ़ें :- होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनिमैन की 271 वीं जयंती जयंती पर स्टेट नेशनल होम्योपैथिक मेडिक​ल कॉलेज व हॉस्पिटल गोमती नगर लखनऊ में होंगे विशेष कार्यक्रम
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...