Haji Shaukat Ali's controversial statement : यूपी AIMIM के अध्यक्ष हाजी शौकत अली फिर एक बार अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। हाजी शौकत अली ने मेरठ में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि अगर यूपी में उनके 11 विधायक भी जीतते हैं तो वो वादा करते हैं कि यूपी में मुसलमानों का एनकाउंटर करने वाले का भी एनकाउंटर होगा। इस बयान के बाद प्रदेश में सियासी घमासान मचना है।
Haji Shaukat Ali’s controversial statement : यूपी AIMIM के अध्यक्ष हाजी शौकत अली फिर एक बार अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। हाजी शौकत अली ने मेरठ में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि अगर यूपी में उनके 11 विधायक भी जीतते हैं तो वो वादा करते हैं कि यूपी में मुसलमानों का एनकाउंटर करने वाले का भी एनकाउंटर होगा। इस बयान के बाद प्रदेश में सियासी घमासान मचना है।
जानकारी के अनुसार, AIMIM नेता हाजी शौकत अली मेरठ में आयोजित ईद मिलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। जहां कार्यक्रम को संबोधित करते उन्होंने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान शौकत अली ने कहा, “मेरे दोस्तों! मैं 111 नहीं, आप मुझे यूपी से 11 जिताकर दे दो। मैं आपसे वादा करके जा रहा हूं कि उत्तर प्रदेश में किसी मुसलमान का अगर एनकाउंटर होगा तो एनकाउंटर करने वाले का भी एनकाउंटर होगा। इंशा अल्लाह… मैं वादा करके जा रहा हूं आपसे।”
AIMIM नेता के इस विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बीच, कांग्रेस ने शौकत अली के बयान को चुनावी बयान बताया है। इसके साथ ही AIMIM और भाजपा को बिछड़े हुए जुड़वा भाई कहा है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, “अगर बिहार में BJP की सरकार बनी है, तो इसकी वजह असदुद्दीन ओवैसी हैं। उनकी पार्टी ने वोट काटे हैं। वह BJP के बिछड़े हुए जुड़वां भाई की तरह काम करते हैं। आप चुनाव में आते हैं, बस बयान देते हैं और सिर्फ़ वही काम करते हैं जिनसे BJP को फ़ायदा हो। मैं आप पर सीधे-सीधे आरोप लगा रहा हूं…”
AIMIM नेता के बयान पर राजनीतिक घमासान तेज, प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू!
मेरठ में AIMIM नेता हाजी शौकत अली का विवादित बयान, सियासत गरम।
AIMIM प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली बोले- 11 विधायक दे दो, ताकत दिखा देंगे।
ईद मिलन कार्यक्रम में सरकार और प्रशासन पर साधा निशाना।
“मुसलमान का… pic.twitter.com/SJ31AED6PJपढ़ें :- सीएम योगी ने सैनिकों को दिया आश्वासन, बोले- आप बेफिक्र होकर देशसेवा कीजिए, आपके परिवार की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी
— Roshan Kumar Journalist (@cameraman_r) March 24, 2026
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, “इन 11 विधायकों से उन्हें क्या हासिल होगा? इसका मतलब होगा कि पूरे देश और राज्य में BJP की सरकार बनेगी। आप BJP की सरकार बनवाने में सहयोगी क्यों बनना चाहते हैं? हो सकता है कि आपको व्यक्तिगत तौर पर फ़ायदा हो, लेकिन पूरे समुदाय को नुकसान उठाना पड़ेगा। ध्रुवीकरण की राजनीति, चाहे वह हिंदुओं की हो या मुसलमानों की, गलत है, और मैं दोनों के ही सख़्त खिलाफ हूं।”
बता दें कि हाजी शौकत अली अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरते रहे हैं। इससे पहले उन्होंने मुसलमानों से अधिक बच्चे पैदा करने की अपील करते हुए ‘हम दो, हमारे दो नहीं, बल्कि हमारे दो दर्जन’ का नारा दिया था। अली ने अपने संबोधन में जनसंख्या नियंत्रण तर्कों को दरकिनार करते हुए दावा कहा था कि किसी भी देश की असली मजबूती उसकी बड़ी आबादी में निहित होती है।