1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. 1605 दिनों की बादशाहत पर खतरा, नंबर-1 का ताज बचाने के लिए हर हाल में भारत को जीतना होगा आज!

1605 दिनों की बादशाहत पर खतरा, नंबर-1 का ताज बचाने के लिए हर हाल में भारत को जीतना होगा आज!

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज पहले ही गंवा चुकी भारतीय टीम अब आखिरी मुकाबले में सिर्फ सम्मान बचाने के लिए नहीं उतरेगी। साउथम्प्टन में शनिवार को होने वाला पांचवां टी20 भारत के लिए बेहद अहम है, क्योंकि इस मैच के नतीजे पर आईसीसी टी20 रैंकिंग की नंबर-1 कुर्सी भी टिकी हुई है...

By Harsh 
Updated Date

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज पहले ही गंवा चुकी भारतीय टीम अब आखिरी मुकाबले में सिर्फ सम्मान बचाने के लिए नहीं उतरेगी। साउथम्प्टन में शनिवार को होने वाला पांचवां टी20 भारत के लिए बेहद अहम है, क्योंकि इस मैच के नतीजे पर आईसीसी टी20 रैंकिंग की नंबर-1 कुर्सी भी टिकी हुई है।

पढ़ें :- Video- श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, खिलाड़ियों से लेकर कमेंटेटर तक हुए अवाक

1605 दिनों की बादशाहत पर खतरा

भारतीय टीम पिछले 1605 दिनों से आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। लेकिन अगर आखिरी मुकाबले में भी इंग्लैंड जीत दर्ज कर लेता है तो भारत नंबर-1 की कुर्सी गंवा सकता है और इंग्लिश टीम दुनिया की नई नंबर-1 टी20 टीम बन जाएगी।

श्रेयस अय्यर के सामने बड़ी चुनौती

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम अब तक एक भी टी20 मुकाबला नहीं जीत सकी है। इससे पहले आयरलैंड ने भी भारत को टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया था और अब इंग्लैंड भी वही कारनामा करने के बेहद करीब है। ऐसे में आखिरी मैच कप्तान और टीम दोनों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है।

पढ़ें :- IND vs SL 1st Test Live : श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, देखें- प्लेइंग इलेवन

साउथम्प्टन में होगा फैसला

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला साउथम्प्टन के द रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा। मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव व जियोस्टार पर देखी जा सकेगी।

भारत के पास आखिरी मौका

टीम इंडिया के सामने अब दोहरी चुनौती है। एक तरफ क्लीन स्वीप से बचना है, तो दूसरी ओर टी20 क्रिकेट में अपनी नंबर-1 रैंकिंग भी कायम रखनी है। ऐसे में साउथम्प्टन का मुकाबला सिर्फ सीरीज का आखिरी मैच नहीं, बल्कि भारत की टी20 बादशाहत बचाने की भी परीक्षा होगा।

पढ़ें :- भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने घोषित की टीम, डिकवेला और मदुशंका की वापसी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...