HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs NZ 2nd Test: मुंबई में ही जन्मे थे एजाज पटेल, अब टीम इंडिया का 10 विकेट लेकर रचा इतिहास

IND vs NZ 2nd Test: मुंबई में ही जन्मे थे एजाज पटेल, अब टीम इंडिया का 10 विकेट लेकर रचा इतिहास

IND vs NZ 2nd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड के गेंदबाज एजाज पटेल ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम पर दर्ज किया है। एजाज पटेल ने टीम इंडिया के सभी 10 विकेट झटक कर इतिहास रच दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

IND vs NZ 2nd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड के गेंदबाज एजाज पटेल ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम पर दर्ज किया है। एजाज पटेल ने टीम इंडिया के सभी 10 विकेट झटक कर इतिहास रच दिया है।

पढ़ें :- Jammu-Kashmir: बडगाम में दर्दनाक हादसा, BSF जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, दो दर्जन जवान घायल

साथ ही टीम इंडिया को 325 रनों पर आल आउट कर दिया है। ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले एजाज पटेल दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले भारत के अनिल कुंबले और इंग्लैंड के जिम लेकर के नाम पर ये रिकॉर्ड दर्ज था।

मुंबई में हुआ था जन्म
बता दें कि, न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल का जन्म मुंबई में हुआ था। मीडिया रिपोर्ट की माने तो एजाज आठ वर्ष की उम्र तक मुंबई में ही रहे हैं। 1996 में उनका परिवार न्यूजीलैंड में ​शिफ्ट हो गया था। एजाज ने अब मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के 10 विकेट झटक लिए। उन्होंने कप्तान विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, मोहम्मद सिराज और मयंक अग्रवाल को पवेलियन की राह दिखाई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...