1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs ZIM 4th T20I: आज सीरीज अपने नाम करने उतरेगा भारत; जानिए कहां-कब देख पाएंगे मैच

IND vs ZIM 4th T20I: आज सीरीज अपने नाम करने उतरेगा भारत; जानिए कहां-कब देख पाएंगे मैच

IND vs ZIM 4th T20I: आज शनिवार (13 जुलाई) को भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20आई सीरीज का चौथा मैच हरारे में खेला जाएगा। पांच मैचों की इस सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से बढ़त बनाए हुए हैं, ऐसे में अगर शुबमन गिल की कप्तानी वाली टीम चौथे मैच में भी जीत हासिल करती है तो सीरीज पर भारत कब्जा जमा लेगा। 

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs ZIM 4th T20I: आज शनिवार (13 जुलाई) को भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20आई सीरीज का चौथा मैच हरारे में खेला जाएगा। पांच मैचों की इस सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से बढ़त बनाए हुए हैं, ऐसे में अगर शुबमन गिल की कप्तानी वाली टीम चौथे मैच में भी जीत हासिल करती है तो सीरीज पर भारत कब्जा जमा लेगा।

पढ़ें :- Video-'सरके चुनर तेरी सरके' गाने पर विवाद से नोरा फतेही ने झाड़ा पल्ला, बोलीं- ‘तीन साल पहले किया शूट, हिंदी गाने का नहीं था आइडिया’

दरअसल, जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में पहले मैच में हार के बाद भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की है। टीम ने दूसरे मैच में 100 रन और तीसरे मैच में 23 रन से एकतरफा जीत हासिल की है। ऐसे में मेहमान टीम चौथे मैच में जीत दर्ज कर सीरीज को 3-1 से अपने नाम करने क्कों देखेगी। वहीं, मेजबान जिम्बाब्वे की टीम आज के मैच में जीत दर्ज कर सीरीज को 2-2 से बराबरी पर करना चाहेगी। आइये जानते हैं कि भारत बनाम जिम्बाब्वे चौथा टी20आई मैच कब और कहां देखा जा सकेगा?

IND vs ZIM चौथा टी20 मैच कहां खेला जाएगा? 

भारत और जिम्बाब्वे के बीच चौथा टी20 मैच हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

IND vs ZIM चौथा टी20 मैच कब शुरू होगा? 

पढ़ें :- क्रूड ऑयल लेकर टैंकर जग लाडकी पहुंचा अडानी पोर्ट्स, जहाज पर लदा है 80,886 मीट्रिक टन तेल

भारत और जिम्बाब्वे के बीच चौथा टी20 मैच भारतीय समयानुसार, शनिवार 13 जुलाई शाम 4.30 से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी 4.00 बजे टॉस होगा।

IND vs ZIM चौथा टी20 मैच भारत में टीवी पर लाइव कहां देख पाएंगे?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच चौथे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) करेगा। दर्शक मैच को सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 (हिंदी) एसडी और एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 (तमिल/तेलुगु), और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एसडी और एचडी पर देख सकेंगे।

IND vs ZIM चौथे टी20 मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच चौथे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sony Liv ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

पढ़ें :- प्रेम से लेकर शादी तक...संसद में ऐसा क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे की हंसने लगे पीएम मोदी

IND vs ZIM के बीच टी20 मैचों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत और जिम्बाब्वे का अब तक 11 बार आमना-सामना हुआ है, जिनमें भारत 8 जीतों के साथ आगे है, जबकि जिम्बाब्वे की टीम केवल 3 मैच जीत पायी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...