1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Independence Day 2021: भारत के साथ इन देशों को भी 15 अगस्त को मिली थी आजादी

Independence Day 2021: भारत के साथ इन देशों को भी 15 अगस्त को मिली थी आजादी

Independence Day 2021: स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त (August 15) का इंतजार देश में सभी को रहता है। स्वतंत्रता दिवस (Independence day) के अवसर पर देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर सपूतों को पूरा देश याद करता है। इसके साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Independence Day 2021: स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त (August 15) का इंतजार देश में सभी को रहता है। स्वतंत्रता दिवस (Independence day) के अवसर पर देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर सपूतों को पूरा देश याद करता है। इसके साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है।

पढ़ें :- US ने तीन भारतीय कंपनियों पर लगायी पाबंदी, ईरान के साथ कारोबार पर कार्रवाई

15 अगस्त 1947 के दिन ही भारत (India) अंग्रेजी हुकूमत से पूरी तरह से आजाद हुआ था। ब्रिटिश हुकूमत से 200 सालों बाद इस दिन आजादी मिली थी। इस आजादी को पाने के लिए वीर सपूतों ने अपनी कुर्बानी दी है, जिसके बाद ये आजादी मिली। आइए जानते हैं 15 अगस्त के दिन भारत के अलावा और किन—किन देशों को आजादी मिली थी।

इन्होंने निभाई अहम भूमिका
देश की स्वतंत्रता में कई वीर सपूतों का अहम योगदान रहा है। कई वीर सपूत हंसते हुए सूली पर चढ़ गए। वहीं, महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ.राजेंद्र प्रसाद, मौलाना अबुल कलाम आजाद, सुखदेव, गोपाल कृष्ण गोखले, लाला लाजपत राय, लोकमान्य बालगंगाधर तिलक, चंद्र शेखर आजाद के बलिदान के कारण ही आज हम आजाद भारत में सांस ले पा रहे हैं।

दक्षिण कोरिया-
दक्षिण कोरिया को 15 अगस्त 1945 में जापान से आजादी मिली थी।
बहरीन-
15 अगस्त 1971 में बहरीन को ब्रिटेन से आजादी मिली थी।
कांगो-
15 अगस्त 1960 में कांगों को फ्रांस से आजादी मिली थी।
लिकटेंस्टीन-
15 अगस्त 1866 को लिकटेंस्टीन को जर्मनी से आजादी मिली थी।

पढ़ें :- बिहार में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से 6 की मौत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...