1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. TMC, लेफ्ट और कांग्रेस का इंडी गठबंधन सिर्फ झूठ और अफवाह की राजनीति में जुटा है: पीएम मोदी

TMC, लेफ्ट और कांग्रेस का इंडी गठबंधन सिर्फ झूठ और अफवाह की राजनीति में जुटा है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, 21वीं सदी का ये समय, भारत के लिए बहुत अहम है। ये समय विकसित भारत बनाने का है। जब भारत विकसित होगा तो बंगाल उसका सबसे बड़ा लाभार्थी होगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, 21वीं सदी का ये समय, भारत के लिए बहुत अहम है। ये समय विकसित भारत बनाने का है। जब भारत विकसित होगा तो बंगाल उसका सबसे बड़ा लाभार्थी होगा। ये समय महाराज नर नारायण, चीला राय और ठाकुर पंचानन वर्मा जैसे महान सपूतों के सपनों को पूरा करने का समय है।

पढ़ें :- LPG पर मिलेगी बड़ी राहत: शिवालिक और नंदा लेकर आ रहे 92700 मीट्रिक टन गैस

साथ ही कहा, आजादी के बाद हमारे देश में 6-7 दशक तक लोगों ने केंद्र सरकार में सिर्फ कांग्रेस का मॉडल देखा। अब पहली बार देश ने बीते 10 साल में पूर्ण बहुमत वाली बीजेपी सरकार का विकास मॉडल देखा है। आज दुनिया कहती है कि मोदी मजबूत नेता है, मोदी कड़े और बड़े फैसले लेने वाला नेता है।

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, मोदी आपके भविष्य की चिंता कर रहा है, आपकी आने वाली पीढ़ियों के सा​मने से दशकों पुरानी चुनौतियों को हटा रहा है। मोदी की नीयत सही है, इसलिए…दशकों बाद जम्मू-कश्मीर को धारा-370 से मुक्ति मिली है। दशकों बाद नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास हुआ। 500 वर्ष बाद अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बना है।
इसलिए देश कहता है, जहां दूसरों से उम्मीद खत्म होती है, वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है।

पीएम ने कहा, बीजेपी ही है, जो यहां माताओं-बहनों पर होने वाले अत्याचार को रोक सकती है। पूरे बंगाल ने, पूरे देश ने देखा है कि कैसे TMC सरकार ने संदेशखाली के गुनहगारों को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी। संदेशखाली की महिलाओं के साथ जो हुआ, वो TMC के अत्याचार की पराकाष्ठा है।

साथ ही कहा, टीएमसी, लेफ्ट और कांग्रेस का इंडी गठबंधन सिर्फ झूठ और अफवाह की राजनीति में जुटा है। इन्होंने मतुआ, राजबंशी और नामशूद्र साथियों की कभी परवाह नहीं की, लेकिन आज जब भाजपा सरकार सीएए लेकर आई तो ये अफवाहें फैला रहे हैं। मां भारती पर आस्था रखने वाले हर परिवार को नागरिकता देना, मोदी की गारंटी है।

पढ़ें :- Maharashtra Fisheries AI : महाराष्ट्र ताज़े पानी की मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए AI का इस्तेमाल करेगा, उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार की बड़ी योजना

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...