1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. India Alliance : अधीर रंजन चौधरी का संबित पात्रा पर पलटवार, बोले- ‘PM मोदी के लिए करें नींद की गोलियों का इंतजाम’

India Alliance : अधीर रंजन चौधरी का संबित पात्रा पर पलटवार, बोले- ‘PM मोदी के लिए करें नींद की गोलियों का इंतजाम’

भाजपा नेता संबित पात्रा (Sambit Patra)  ने I.N.D.I.A. गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि 'घमंडिया गठबंधन की जो बैठक आज मुंबई में होने जा रही हैं। उसमें जो लोग शामिल हैं उन पर घोटालों के चार्ज लगे हैं। इन सारी पार्टियों ने 20,000 लाख करोड़ रुपए के घोटाले किए हैं। मेरी नजर में यह एक स्वार्थी गठबंधन है और कुछ नहीं। हमारा रोवर पहले से ही विकास पथ पर काम कर रहा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भाजपा नेता संबित पात्रा (Sambit Patra)  ने I.N.D.I.A. गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि ‘घमंडिया गठबंधन की जो बैठक आज मुंबई में होने जा रही हैं। उसमें जो लोग शामिल हैं उन पर घोटालों के चार्ज लगे हैं। इन सारी पार्टियों ने 20,000 लाख करोड़ रुपए के घोटाले किए हैं। मेरी नजर में यह एक स्वार्थी गठबंधन है और कुछ नहीं। हमारा रोवर पहले से ही विकास पथ पर काम कर रहा है।

पढ़ें :- ये मोहब्बत की दुकान लेकर निकले थे लेकिन इन्होंने फेक वीडियो का कारोबार खोल दिया...विपक्ष पर पीएम मोदी का निशाना

हमारा रोवर पहले से ही विकास पथ पर काम कर

संबित पात्रा (Sambit Patra) यही नहीं रूके उन्होंने कहा कि ‘हम चंद्रयान हैं और हमारा रोवर पहले से ही विकास पथ पर काम कर रहा है, जबकि कांग्रेस पार्टी की मिसाइल उड़ान नहीं भरेगी, वो तो पहले से ही फुस्स हो चुकी है और ये देश की जनता सब जानती है कि किसकी गाड़ी जमीन पर उतरेगी और किसकी मिसाइल भी नहीं चलेगी, जनता काफी समझदार है, वो ही इन्हें जवाब देगी।

अधीर रंजन चौधरी का पलटवार

संबित पात्रा (Sambit Patra)  के इस तंज पर अब कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी (Congress MP Adhir Ranjan Chowdhary) ने तगड़ा वार किया है। उन्होंने कहा कि ‘ I.N.D.I.A. गठबंधन ने मोदी जी की नींद उड़ा दी है। मैं संबित पात्रा (Sambit Patra)   को सलाह देता हूं कि वह प्रधानमंत्री के लिए नींद की गोलियों का इंतजाम करें। भारत गठबंधन मोदी के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है।’ हमारे पास पीएम चेहरे के लिए कई विकल्प कांग्रेस के इस बयान के बाद उद्धव ठाकरे गुट (Uddhav Thackeray faction) के नेता और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे (Former CM Uddhav Thackeray) के बेटे आदित्य ठाकरे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिस तरह से बीजेपी (BJP) हमें निशाना बना रही है, ये उसकी हताशा व्यक्त करता है। वे INDIA गठबंधन और हमारी जीत से डरे हुए हैं। उनकी नफरत देश और संविधान से है और हम उन्हें जीतने नहीं देंगे। भाजपा (BJP)  के पास कोई विकल्प नहीं है ,लेकिन हमारे पास पीएम चेहरे के लिए कई विकल्प हैं।

पढ़ें :- खजुराहो, सूरत और इंदौर में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के साथ कैसे हुआ खेल? विपक्ष का आरोप-लोकतंत्र को खतरा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...