1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मुंबई हमले का मास्टर माइंड आतंकी हाफिज सईद के भारत ने पाक से की प्रत्यर्पण की मांग, इस्लामाबाद पोस्ट का दावा

मुंबई हमले का मास्टर माइंड आतंकी हाफिज सईद के भारत ने पाक से की प्रत्यर्पण की मांग, इस्लामाबाद पोस्ट का दावा

भारत ने मुंबई हमले का मास्टर माइंड आतंकी हाफिज सईद (Mumbai Attack Mastermind Terrorist Hafiz Saeed) को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय (Foreign Ministry of Pakistan) से प्रत्यर्पण करने की मांग की है। यह दावा पाकिस्तानी मीडिया (Pakistani Media) ने किया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत ने मुंबई हमले का मास्टर माइंड आतंकी हाफिज सईद (Mumbai Attack Mastermind Terrorist Hafiz Saeed) को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय (Foreign Ministry of Pakistan) से प्रत्यर्पण करने की मांग की है। यह दावा पाकिस्तानी मीडिया (Pakistani Media) ने किया है। इस्लामाबाद पोस्ट (Islamabad post) ने दावा किया है कि हालिया घटनाक्रम में भारत सरकार ने औपचारिक रूप से पाकिस्तान से हाफिज सईद (Hafiz Saeed) के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया है। आर्टिकल में कहा गया है कि राजनयिक सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को भारत सरकार से आधिकारिक अनुरोध मिला है, जिसमें हाफिज सईद (Hafiz Saeed) के प्रत्यर्पण के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया गया है।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह कैसरगंज सीट से नहीं लड़ेंगे चुनाव! भाजपा इन्हें बनाएगी अपना उम्मीदवार

बता दें कि हाफिज मोहम्मद सईद मुंबई में 26/11 आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है। इस हमले में छह अमेरिकियों समेत 166 लोग मारे गए थे। अमेरिका ने भी उसके संगठन को आतंकी घोषित कर रखा है। यूएस ने उस पर 1 करोड़ डॉलर का इनाम रखा है। फिलहाल, लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का संस्थापक हाफिज मोहम्मद सईद (Hafiz Mohammad Saeed) प्रतिबंधित जमात-उद-दावा (JuD) के कुछ अन्य नेताओं के साथ 2019 से जेल में है। उसे आतंकी फंडिंग मामलों में दोषी ठहराया गया है। सईद के नेतृत्व वाला JuD लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का फ्रंटल संगठन है, ये 2008 के मुंबई हमले को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार है।

कहने के लिए हाफिज सईद पाकिस्तान में 2019 से जेल के अंदर है, लेकिन आज भी वहां की राजनीति से लेकर आर्मी तक उसका बोलबाला है। पाकिस्तान में उसके रसूख का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान में फरवरी 2024 के आम चुनाव में आतंकी हाफिज सईद की पार्टी पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (PMML) भी मैदान में उतर रही है। उसने देशभर में प्रत्येक राष्ट्रीय और प्रांतीय विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। हाफिज ने अपने बेटे तल्हा सईद (Talha Saeed) को भी उम्मीदवार बनाया है। वो लाहौर से चुनाव लड़ रहा है। इतना ही नहीं, हाफिज से जुड़ा संगठन पाकिस्तान की जनता को बरगलाने के लिए सियासी एजेंडा लेकर भी आया है। उसकी पार्टी चुनाव में इस्लामिक स्टेट (Islamic State) का सपना दिखा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...