1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. India-Pakistan Partition: PM मोदी ने बंटवारे के पीड़ितों को किया याद, बोले- विभाजन से प्रभावित हुए लोगों ने बहुत ज्यादा दुख झेला…

India-Pakistan Partition: PM मोदी ने बंटवारे के पीड़ितों को किया याद, बोले- विभाजन से प्रभावित हुए लोगों ने बहुत ज्यादा दुख झेला…

India-Pakistan Partition: पाकिस्‍तान आज बुधवार (14 अगस्त) को अपनी आजादी का जश्न मना रहा है, जिसे यौ-ए-आजादी के नाम से जाना जाता है। लेकिन, यह दिन भारत-पाकिस्तान के उस काले अध्याय से भी जुड़ा है, जब विभाजन का दंश हजारों परिवारों ने झेला था। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत के विभाजन के दौरान अमानवीय पीड़ा और दर्द से गुजरने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Partition Horrors Remembrance Day 2024: पाकिस्‍तान आज बुधवार (14 अगस्त) को अपनी आजादी का जश्न मना रहा है, जिसे यौ-ए-आजादी के नाम से जाना जाता है। लेकिन, यह दिन भारत-पाकिस्तान के उस काले अध्याय से भी जुड़ा है, जब विभाजन का दंश हजारों परिवारों ने झेला था। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत के विभाजन के दौरान अमानवीय पीड़ा और दर्द से गुजरने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

पढ़ें :- Iran–Israel War: युद्ध में कूदे हूती लड़ाके, इजरायल पर दागी मिसाइलें, अब और भी खतरनाक हो सकता है युद्ध

दरअसल, भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के काले दिन को देश में विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस में मनाया जाता है। इस मौके पर पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर हम उन लोगों को याद कर रहे हैं, जो विभाजन की भयावहता से प्रभावित हुए और बहुत ज्यादा दुख झेला। ये उनके साहस को श्रद्धांजलि देने का भी दिन है, जो इंसान के उबरने की ताकत को दिखाता है। विभाजन से प्रभावित बहुत से लोगों ने अपने जीवन को फिर से शुरू किया और अपार सफलता हासिल की। आज हम अपने देश में एकता और भाईचारे के बंधन की सदैव रक्षा करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराते हैं।’

पढ़ें :- उत्तराखंड में भाजपा को लगा बड़ा झटका: कई दिग्गज नेता कांग्रेस में हुए शामिल, कुमारी शैलजा ने कहा-BJP सरकार से तंग आ चुकी है जनता

गौरतलब है कि ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन ने 1947 में 14 अगस्त को ही भारत का बंटवारा किया, जिसके बाद पाकिस्तान के तौर पर एक नए देश का जन्म हुआ। इस बंटवारे के बाद बड़े पैमाने पर दंगे हुए, जिसकी वजह से लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा। इसके अलावा, दंगों में हजारों लोगों की जानें भी गईं। पीएम मोदी ने विभाजन के पीड़ितों को याद करने के लिए 2021 में हर साल 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाने का ऐलान किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...