HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया…52 साल बाद ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को हराने पर सीएम योगी ने दी बधाई

भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया…52 साल बाद ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को हराने पर सीएम योगी ने दी बधाई

भारतीय मेंस हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक 2024 में धामेदार प्रदर्शन कर रही है। आज हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को रौंद दिया है। भारतीय हॉकी टीम के लिए ये ऐतिहासिक लम्हा था। दरअसल, इससे पहले हॉकी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ओलंपिक खेलों में 1972 में हराया था। 52 साल के बाद भारतीय पुरुष टीम को हॉकी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत मिली है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। भारतीय मेंस हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक 2024 में धामेदार प्रदर्शन कर रही है। आज हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को रौंद दिया है। भारतीय हॉकी टीम के लिए ये ऐतिहासिक लम्हा था। दरअसल, इससे पहले हॉकी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ओलंपिक खेलों में 1972 में हराया था। 52 साल के बाद भारतीय पुरुष टीम को हॉकी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत मिली है। इस मैच में 3-2 से भारत ने जीत हासिल की। इस मौके पर देशभर से हॉकी टीम को बधाई मिल रही है।

पढ़ें :- कठुआ में पाक पर जमकर बरसे सीएम योगी , बोले-जम्मू-कश्मीर में भाजपा सरकार बनने से गुलाम कश्मीर का भारत में होगा विलय

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हॉकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया…52 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया पर विजय प्राप्त की है। सभी खिलाड़ियों और देश वासियों को हार्दिक बधाई! ये ऐतिहासिक विजय हर भारतीय की है। विजय का यह क्रम ऐसे ही चलता रहे…जय हिंद!

वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी इस मौके पर टीम को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, #ParisOlympics2024 में भारतीय हॉकी टीम ने 52 साल के बाद ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 3- 2 से हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की। ग्रुप स्टेज मैच में क्वालीफाई करने के लिए हार्दिक बधाई एवं अग्रिम शुभकामनाएं। आप सभी के उत्कृष्ट टीम प्रदर्शन ने समस्त देशवासियों को गौरवान्वित होने के अवसर देने के लिए आभार एवं अभिनंदन!

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...