1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. बरेली में इंटर के छात्र की चाकू से हत्या: दोस्तों ने बुलाकर किया हमला, 2 हिरासत में

बरेली में इंटर के छात्र की चाकू से हत्या: दोस्तों ने बुलाकर किया हमला, 2 हिरासत में

  बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय इंटर के छात्र शिवा पटेल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार शाम दोस्तों के साथ हुई कहासुनी के बाद उस पर हमला किया गया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया....

By हर्ष गौतम 
Updated Date

बरेली,पर्दाफाश।  बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय इंटर के छात्र शिवा पटेल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार शाम दोस्तों के साथ हुई कहासुनी के बाद उस पर हमला किया गया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सैनिक कॉलोनी निवासी शिवा पटेल को उसका दोस्त मानव राजपूत बहाने से घर से बुलाकर संजयनगर के चार खंभा इलाके में ले गया। वहां पहले से मौजूद कुछ युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

पढ़ें :- मासूम के कातिल का हिसाब: 8 साल की बच्ची की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर

आरोप है कि विवाद के दौरान गौरव, कृष्णा, पारस, रचित समेत अन्य युवकों ने शिवा के साथ मारपीट की और उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन शिवा को तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका ऑपरेशन किया गया, लेकिन हालत गंभीर बनी रही। शनिवार सुबह करीब 4 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शिवा के पिता केहरी सिंह की तहरीर पर पांच नामजद समेत आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...