HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. iPhone SE 2022: एप्पल का सबसे सस्ता 5G फ़ोन जल्द ही हो सकता लांच

iPhone SE 2022: एप्पल का सबसे सस्ता 5G फ़ोन जल्द ही हो सकता लांच

एप्पल जल्द दी आईफोन 13 (iPhone 13) को लॉन्च करने वाली है। माना जा रहा है कि कंपनी नए फोन साल के अंत में बाजार में आ जाएंगे।

By प्रीति कुमारी 
Updated Date

आईफोन के एसई 2022 या एसई 3 के लॉन्च होने की बात सामने आई है। एप्पल एनालिस्ट Ming-Chi Kuo के अनुसार कंपनी का सबसे सस्ता 5G फोन होगा। जिसे पिछले साल पेश किया जाएगा। कुओ के मुताबिक iPhone SE 2022 एप्पल (Apple) का सबसे सस्ता 5G फोन होगा। बता दें फिलहाल आईफोन 12 मिनी (iPhone 12 Mini) कंपनी का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन है। भारत में इसकी कीमत करीब 67,990 रुपए है। कुओ की रिपोर्ट के अनुसार आईफोन एसई 2022, SE 2020 से महंगा होगा।

पढ़ें :- किसान भाई रहें तैयार! PM किसान योजना की 19वीं किस्त जारी करने की डेट आयी सामने, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

iPhone SE 2020 फीचर्स

आइफोन एसई 2020 में 4.7 इंच का रेटिना एचडी डिस्प्ले आता है। जो वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंट को सपोर्ट करता है। इसमें A13 Bionic चिपसेट है। फोन के फ्रंट में 7 मेगापिक्सल और रियर में 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं 1821 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

iPhone SE 2022 स्पेसिफिकेशन

नए फोन में 4.7 इंच का डिस्प्ले होगा। जिसमें प्रोसेसर अपग्रेड होगा। आइफोन एसई 2022 में सब-6GHz बैंड के साथ 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा। इसमें आईफोन एसई 2020 से ज्यादा अपडेट होंगे। हालांकि एसई 2022 का डिजाइन पहले मॉडल SE 2020 जैसा होगा।

पढ़ें :- Vivo V50 launch:भारत में लॉच हुआ धमाकेदार फीचर्स वाला Vivo V50, ये है इसकी कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...