HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2022: बड़ा पाव के चक्कर में बुरे फंसे सहवाग, जानें रोहित शर्मा के फैंस ने क्यों लगाई क्लास

IPL 2022: बड़ा पाव के चक्कर में बुरे फंसे सहवाग, जानें रोहित शर्मा के फैंस ने क्यों लगाई क्लास

कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच को लेकर किए गये एक ट्वीट से भारत के पूर्व क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग बुरे फंस गए।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच को लेकर किए गये एक ट्वीट से भारत के पूर्व क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग बुरे फंस गए। दरअसल उन्होंने अपने ट्वीट में पैट कमिंस की पारी की तारीफ की और इस दौरान उन्होंने इसमें वड़ा पाव का भी जिक्र किया था, जिससे मुंबई इंडियंस के फैंस काफी नाराज हो गए और उन्होंने सहवाग को भला बुरा कहना शुरू कर दिया।

पढ़ें :- IND vs BAN Test Day 3 Stumps: भारत को जीत के लिए 6 विकेट की जरूरत; बांग्लादेश लक्ष्य से अभी भी 357 रन दूर

सहवाग ने मुंबई के पसंदीदा स्नैक ‘वड़ा पाव’ का जिक्र किया और कहा कि यह (मैच) मुंबई के खिलाड़ियों से वड़ा पाव छीनने जैसा है। पूर्व क्रिकेटर ने ट्वीट करके लिखा, ”मुंह से निवाला छीन लिया, माफ करना वड़ा पाव छीन लिया। पैट कमिंस, क्लीन हिटिंग के सबसे शानदार प्रदर्शन में से एक।”सहवाग के ट्वीट से विवाद खड़ा हो गया और रोहित शर्मा के फैंस ने सहवाग की जमकर आलोचना की।

हालांकि कुछ घंटे बाद सहवाग ने इस मुद्दे पर सफाई देते हुए एक और ट्वीट किया। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, “वड़ा पाव का संदर्भ मुंबई के लिए है, एक शहर जो वड़ा पाव के लिए जाना जाता है। रोहित के फैंस ठंडा लो, मैं आप में से अधिकांश लोगों की तुलना में उनकी बल्लेबाजी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।”बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वह अपने मीम्स और हाजिर जवाबी के लिए जाने जाते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...