HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2022: आज के पहले मुकाबले में एक दूसरे के आमने सामने होंगी दिल्ली और मुंबई की टीमें

IPL 2022: आज के पहले मुकाबले में एक दूसरे के आमने सामने होंगी दिल्ली और मुंबई की टीमें

कल आखिर आईपीएल के 15वें सत्र का आगाज हो गया। कल का उद्धाटन का पहला मैच मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और गत्त उपविजेता कोलकत्ता नाइटराईर्डस के बीच खेला गया। आज रविवार है और इस दिन दो मैच खेले जानें हैं।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। कल आखिर आईपीएल के 15वें सत्र का आगाज हो गया। कल का उद्धाटन का पहला मैच मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और गत्त उपविजेता कोलकत्ता नाइटराईर्डस के बीच खेला गया। आज रविवार है और इस दिन दो मैच खेले जानें हैं। दोपहर 3 बजे से खेले जानें वाले मैच में दो महानगरों की टीमें दिल्ली और मुंबई एक दूसरे के आमने सामने होंगी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछले दो सीजन लाजवाब रहे हैं।

पढ़ें :- IND vs BAN Test Day 3 Stumps: भारत को जीत के लिए 6 विकेट की जरूरत; बांग्लादेश लक्ष्य से अभी भी 357 रन दूर

आईपीएल 2020 की फाइनलिस्ट यह टीम पिछले सीजन में भी प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब रही थी। वहीं मुंबई इंडियंस आईपीएल 2021 के लीग स्टेज से ही बाहर हुई थी। आईपीएल मेगा ऑक्शन की वजह से दोनों ही टीमें थोड़ा बदली-बदली नजर आएंगी। दिल्ली जहां धवन, अय्यर और अश्विन के बिना दिखाई देगी, वहीं मुंबई को पांड्या ब्रदर्स की कमी खलेगी। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियं (DC vs MI) आईपीएल 2022 का दूसरा मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियं (DC vs MI) आईपीएल 2022 का दूसरा मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इस मैच का टॉस 3 बजे होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...