HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2022: विरेंद्र सहवाग ने जानें किसको बताया चेन्नई सुपर किंग्स का फ्यूचर कैप्टन

IPL 2022: विरेंद्र सहवाग ने जानें किसको बताया चेन्नई सुपर किंग्स का फ्यूचर कैप्टन

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल 2022 के सत्र में कप्तान के रुप में धोनी का विकल्प रवींद्र जडेजा के रुप में तलाश लिया था। लेकिन बीच रास्ते में ही जडेजा ने कप्तानी से इस्तीफा दे कर के धोनी के हांथ में पुन: कमान सौंप दी थी। लेकिन आखिर कब तक धोनी टीम की कमान संभालेंगे।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल 2022 के सत्र में कप्तान के रुप में धोनी का विकल्प रवींद्र जडेजा के रुप में तलाश लिया था। लेकिन बीच रास्ते में ही जडेजा ने कप्तानी से इस्तीफा दे कर के धोनी के हांथ में पुन: कमान सौंप दी थी। लेकिन आखिर कब तक धोनी टीम की कमान संभालेंगे। कोई ऐसा दिन तो आयेगा जब वो भी आईपीएल को अलविदा कह देंगे।

पढ़ें :- IPL 2024: 17 रन बचाकर यश दयाल चमके, आरसीबी को दिलाया प्लेऑफ का टिकट

ऐसे में धोनी का बेहतर वि​कल्प कौन होगा इस पर अपनी राय रखी है भारत के पूर्व ओपनर बल्लेबाज विरेंद्र सहवाग ने। सहवाग ने ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स का फ्यूचर कैप्टन बताया है। उन्होंने कहा गायकवाड़ शांत स्वभाव के हैं और उन्होंने महाराष्ट्र की भी कप्तानी की है जिस वजह से वो गेम को चलाना जानते हैं। पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा “वह महाराष्ट्र की कप्तानी करता है।

वह काफी शांत होकर खेलता है। अगर वह शतक लगाता है तो भी शांत रहता है और 0 पर आउट होने के बाद भी उसका रिएक्शन एक जैसा ही रहता है। यह उसके चेहरे से नहीं दिखता है अगर वह शतक बनाने से खुश है या डक पर आउट होने से दुखी है। उसके पास नियंत्रण है, वह शांत है। उसके पास एक अच्छा कप्तान बनने के लिए आवश्यक सभी गुण हैं। वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कप्तानी कर रहा है इसलिए उसको मैच को चलाना आता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...