1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2023: सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी, बैंगलोर को हराने के बाद मुंबई प्लेऑफ की रेस में हुई मजबूत

IPL 2023: सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी, बैंगलोर को हराने के बाद मुंबई प्लेऑफ की रेस में हुई मजबूत

बीते काफी दिनों से सूर्यकुमार यादव फॉर्म से बाहर चल रहे थे लेकिन अब वो फॉर्म में लौट आए हैं। आईपीएल के कई मैचों में उन्होंने शानदार पारी खेली। बैंगलोर के खिलाफ उन्होंने तूफानी पारी खेलकर अपने फॉर्म में वापस लौटने का संकेत ​दे दिया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मंगलवार हुए मुकाबले में छह विकेट से हरा दिया है। बैंगलोर को हराने के बाद मुंबई ने इस सीजन में अपनी छठी जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बनी हुई है। वहीं, आरसीबी के लिए अब प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए।

पढ़ें :- IPL 2024: लखनऊ से हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को एक और बड़ा झटका

मुंबई ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई की तरफ से सूयकुमार यादव ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 83 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही ईशान किशन के 42 और नेहल वधेरा ने 52 रन की पारी खेल मुंबई को जीत दिला दी। इस मैच में जीत के साथ ही मुंबई की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है।

फॉर्म में लौटे सूर्यकुमार यादव
बता दें कि, बीते काफी दिनों से सूर्यकुमार यादव फॉर्म से बाहर चल रहे थे लेकिन अब वो फॉर्म में लौट आए हैं। आईपीएल के कई मैचों में उन्होंने शानदार पारी खेली। बैंगलोर के खिलाफ उन्होंने तूफानी पारी खेलकर अपने फॉर्म में वापस लौटने का संकेत ​दे दिया।

 

पढ़ें :- India T20 World Cup Squad Announced : टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों की चमकी किस्मत
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...