IPL 2026 Opening Ceremony Cancelled : इंडियन प्रिमियर लीग हमेशा से अपने चकाचौंद और ग्लैमर के लिए मशहूर है, लीग के आगाज पर फिल्मी दुनिया के बड़े सितारे चार चांद लगाते हैं। लेकिन, नए सीजन के आगाज में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिलने वाला है। दरअसल, बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल 19वें सीजन की ओपनिंग सेरेमनी को रद्द कर दिया है। ये फैसला पिछले साल चिन्नास्वामी में मची भगदड़ में जान गंवाने वालों के सम्मान में लिया गया है।

आईपीएल 2026 का पहला मैच 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेला जाना है। जहां आरसीबी की विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गयी थी, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए थे। उन लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए नए सीजन की शुरुआत बेहद सादगी के साथ होगी। यानी कोई गाना-बजाना नहीं होगा। इसकी पुष्टि बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया की है।
सैकिया ने एक मीडिया ग्रुप से बातचीत में कहा, “पिछले साल 4 जून को हुई दुखद घटना की वजह से आईपीएल 2026 (बेंगलुरु में) के पहले दिन दिन कोई फॉर्मल फंक्शन नहीं होगा। बीसीसीआई उस दुखद घटना में मारे गए लोगों की याद में आईपीएल का 19वां सीजन शुरू होने पर कोई कल्चरल या एंटरटेनमेंट शो आयोजित नहीं करेगा।” उन्होंने आगे कहा, “हालांकि, बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल सीजन समाप्त होने पर फाइनल (31 मई) के दिन एक शानदार मनोरंजक कार्यक्रम की योजना बना रहे हैं।”
गौरतलब है कि आईपीएल 2025 में आरसीबी ने अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार ट्रॉफी जीती थी। इसके अगले दिन 4 जून 2025 को एम चिन्नास्वामी में आरसीबी की जीत का जश्न मनाने के समारोह का आयोजन किया गया था। लेकिन, कथित तौर सुरक्षा की उचित व्यवस्था न होने के कारण स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई। इसके बाद आरसीबी और उसके खिलाड़ियों को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।