1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 33 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे इरफान सोलंकी, कानपुर की सियासत में हलचल तेज

33 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे इरफान सोलंकी, कानपुर की सियासत में हलचल तेज

33 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे इरफान सोलंकी, कानपुर की सियासत में हलचल तेज

By विजय चौरसिया 
Updated Date

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज। यूपी की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर—सीसामऊ से पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को करीब 33 महीने बाद आज महराजगंज जेल से रिहाई मिलने जा रही है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से गैंगस्टर एक्ट के मामले में जमानत मिलते ही उनके बाहर आने का रास्ता साफ हो गया। इससे पहले अन्य मामलों में उन्हें कोर्ट से राहत मिल चुकी थी।

पढ़ें :- इरफान सोलंकी 34 महीने बाद रिहा, महराजगंज जेल से बाहर आते ही विधायक पत्नी को लगाया गले, बोले- न्याय की हुई जीत

मिली जानकारी के अनुसार, इरफान सोलंकी को वर्ष 2022 में आगजनी, जमीन कब्जा, रंगदारी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने जैसे गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। कानपुर में बढ़ते विवाद के बाद उन्हें दिसंबर 2022 में महराजगंज जेल शिफ्ट किया गया था।

पत्नी ने संभाली राजनीतिक विरासत

सोलंकी की गैरमौजूदगी में उनकी पत्नी नसीमा सोलंकी ने सीसामऊ से विधायक बनकर राजनीतिक विरासत संभाली। अब जैसे ही इरफान की रिहाई तय हुई, कानपुर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और सियासी समीकरणों के बदलने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

कार्यकर्ताओं में उत्साह

इरफान की रिहाई की खबर से ही समर्थकों में जश्न का माहौल है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता महराजगंज जेल के बाहर पहुंच गए हैं। स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। विधायक नसीमा सोलंकी खुद जेल पहुंचीं और उन्होंने बताया कि शाम तक इरफान की रिहाई होगी। जेल प्रशासन ने पुष्टि की है कि सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है और आदेश मिलते ही रिहाई की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...