1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Beauty Hacks: उम्र से पहले चेहरे पर नजर आने लगा है बुढ़ापा? रोजाना सेवन करें इन फलों का

Beauty Hacks: उम्र से पहले चेहरे पर नजर आने लगा है बुढ़ापा? रोजाना सेवन करें इन फलों का

आज कल इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने खान पान का ध्यान नही रख पाते हैं। पूरा दिन लोगों का ऑफिस में ही गुजर जाता उसके बाद घर जाकर भी अपना क्यर नही कर पाते हैं। इसी कारण लोग अक्सर तनाव में रहते हैं जो की उनके चेहरे पर साफ दिखता है।नींद की कमी और खराब खानपान का असर भी उनके चेहरे पर नजर आने लगता है। बहुत से लोग उम्र से पहले ही थके हुए, कमजोर या बूढ़े नजर आने लगते हैं। खासतौर से स्‍क‍िन पर झुर्रियां, ढीलापन या चमक का कम होना इस बात का संकेत होता है कि आपको अपनी हेल्‍थ पर ध्‍यान देने की जरूरत है

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

आज कल इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने खान पान का ध्यान नही रख पाते हैं। पूरा दिन लोगों का ऑफिस में ही गुजर जाता उसके बाद घर जाकर भी अपना क्यर नही कर पाते हैं। इसी कारण लोग अक्सर तनाव में रहते हैं जो की उनके चेहरे पर साफ दिखता है।नींद की कमी और खराब खानपान का असर भी उनके चेहरे पर नजर आने लगता है। बहुत से लोग उम्र से पहले ही थके हुए, कमजोर या बूढ़े नजर आने लगते हैं। खासतौर से स्‍क‍िन पर झुर्रियां, ढीलापन या चमक का कम होना इस बात का संकेत होता है कि आपको अपनी हेल्‍थ पर ध्‍यान देने की जरूरत है।

पढ़ें :- VIDEO : प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग के दौरान ब्लैक डायमंड फेस मास्क में नजर आईं, जानें इस मास्क की कीमत क्यों ट्रेंडिंग है?

इससे सबसे ज्‍यादा द‍िक्‍कत तो मह‍िलाओं को होती है। कई बार तो वे इन लक्षणों को नजरअंदाज कर देती हैं और केवल कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स या मेकअप के जरिए इन्हें छिपाने की कोशिश करती हैं। लेकिन ये है जब तक आप अपना खाने का तौर तरीका नहीं बदलेंगे तबतक आपको ऐसी ये प्रॉबलम बनी रहेगी। आइए जानते हैं के इसे कैसे ठीक करें

संतरा

संतरा खाने से आपको नेचुरल ग्‍लो म‍िलेगा और आपकी पूरी शरीर स्‍वस्‍थ रहेगी । संतरे में व‍िटाम‍िन सी भरपूर होता  हैं। ये स्‍क‍िन को कोलेजन बनाने में मदद करता है। कोलेजन हमारी स्‍क‍िन को टाइट करता है। इससे आप जल्दी बूढ़े नही होंगे।

जामुन

पढ़ें :- ब्लड प्रेशर के लिए रामबाण हैं ये योग, अपनी दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ाएं कदम

जामुन में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये स्‍क‍िन की सेल्‍स को डैमेज होने से बचाने का काम करते हैं। इसके अलावा व‍िटाम‍िन सी से भरपूर ये फल कोलेजन के प्रोडक्‍शन में भी मदद करता है। इससे स्‍क‍िन टाइट और ग्‍लोइंग नजर आती है।

आंवला

आंवला भी विटामिन सी  से भरपूर होता है। अगर आप इसे डाइट में शाम‍िल करती हैं तो ये आपकी स्‍क‍िन की नेचुरली सफाई करता है। ये आपके चेहरे को काफी ग्लौइंग बनाता है।

अनार

अनार में पॉलिफिनॉल्स नाम का एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होता है।  जिसे खाने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है। साथ ही ये चेहरे से दाग धब्बों को हटाता है।

पढ़ें :- स्किन को गुलाबी निखार और बेदाग चेहरा चाहती हैं तो आप घर पर इस सब्जी से तैयार करें फेस मास्क

सेब

सेब खाना तो हर क‍िसी को पसंद होता है। सेब में मौजूद फाइबर और विटामिन सी स्‍क‍िन को हाइड्रेट रखते हैं। ये झुर्रियों को भी कम करता है।

 

 

 

 

पढ़ें :- Eye Care Tips : आंखों को आराम देने के लिए ये नियम है आसान , जानें इसे अपनाने के फायदे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...