1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Israel-Hamas war : इजरायल में हिजबुल्लाह के मिसाइल हमले में 1 भारतीय की मौत , 2 घायल

Israel-Hamas war : इजरायल में हिजबुल्लाह के मिसाइल हमले में 1 भारतीय की मौत , 2 घायल

इजरायल-हमास युद्ध जारी है और इस जंग के रुकने की संभावना अभी नजर नहीं आ रही। लंबे समय से जारी इस जंग में दोनों तरफ से हमले हो रहे है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Israel-Hamas war : इजरायल-हमास युद्ध जारी है और इस जंग के रुकने की संभावना अभी नजर नहीं आ रही। लंबे समय से जारी इस जंग में दोनों तरफ से हमले हो रहे है। ताजा हमले में लेबनान से दागी गई एक एंटी-टैंक मिसाइल के इजराइल के उत्तरी सीमावर्ती मार्गालियोट समुदाय के पास एक बगीचे में गिरने से एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना सोमवार की है। मिसाइल के हमले में मारे गए और घायल हुए तीनों भारतीय केरल के रहने वाले थे। खबरों अनुसार,   सोमवार सुबह 11 बजे के आसपास इज़राइल के उत्तर में गैलील क्षेत्र में मोशव (सामूहिक कृषि समुदाय) मार्गालियट में एक बागान पर मिसाइल से हमला किया।

पढ़ें :- जापान में 5.7 तीव्रता से आया भूकंप , दर्जनों लोग घायल, आपातकालीन संपर्क कार्यालय स्थापित

पीड़ित की पहचान केरल के कोल्लम के 31 वर्षीय पैट निबिन मैक्सवेल के रूप में हुई। मैक्सवेल कथित तौर पर दो महीने पहले इज़राइल पहुंचे थे और हमले के समय एक खेत में काम कर रहे थे। दोनों घायल भारतीयों की पहचान बुश जोसेफ जॉर्ज और पॉल मेल्विन के रूप में हुई।

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, “चेहरे और शरीर पर चोट लगने के बाद जॉर्ज को पेटा टिकवा के बेलिन्सन अस्पताल ले जाया गया। उनका ऑपरेशन किया गया, उनकी हालत में सुधार हो रहा है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। वह भारत में अपने परिवार से बात कर सकते हैं।”केरल के इडुक्की के रहने वाले मेल्विन मामूली रूप से घायल हुए हैं और उन्हें उत्तरी इजरायली शहर सफेद के जिव अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भारत में स्थित इजरायली दूतावास ने हमले में भारतीयों के मारे जाने और घायल होने पर संवेदना व्यक्त की है।

दूतावास ने एक्स पर लिखा, ‘शिया आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह द्वारा किए गए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले के कारण एक भारतीय नागरिक की मौत और 2 अन्य के घायल होने से बहुत स्तब्ध और दुखी हैं।’

पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...