1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Israeli airstrikes on Lebanon :  लेबनान पर इजराइली एयर स्ट्राइक में 7 लोगों की मौत, युद्धविराम के बाद बड़ा हमला

Israeli airstrikes on Lebanon :  लेबनान पर इजराइली एयर स्ट्राइक में 7 लोगों की मौत, युद्धविराम के बाद बड़ा हमला

इजराइली सेना शनिवार को लेबनान के दक्षिणी इलाके में एयर स्ट्राइक की है। एक रिहायशी इमारत पर हुए ने दक्षिणी लेबनान में एक इमारत पर हवाई हमला किया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Israeli airstrikes on Lebanon : इजराइली सेना शनिवार को लेबनान के दक्षिणी इलाके में एयर स्ट्राइक की है। एक रिहायशी इमारत पर हुए ने दक्षिणी लेबनान में एक इमारत पर हवाई हमला किया। इस हमले में एक ही परिवार के 3 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हुई है। खबरों के अनुसार, सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य बताए गए हैं। जून में हुए युद्धविराम (ceasefire) के बाद से दोनों पक्षों के बीच यह अब तक का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है, क्योंकि इसमें घायलों की संख्या जून के बाद हुए अन्य हमलों से कहीं ज़्यादा है। इस घटना ने मिडिल ईस्ट (Middle East) में एक बार फिर तनाव भड़का दिया है।

पढ़ें :- अमेरिकी सैन्य अड्डों पर ताबड़तोड़ हमले, ट्रंप का बड़ा ऐलान- ईरान की जब्त रकम से करेंगे भरपाई

इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान में रात भर हवाई हमले करने की पुष्टि की है और कहा है कि ये हमले हिज्बुल्लाह (Hezbollah) के सैनिकों के हमले के जवाब में किए गए। IDF का कहना है कि उसने नबातीह इलाके के उत्तर में अंसार में हिज्बुल्लाह के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया।

इजरायली वायुसेना ने केवल अंसार ही नहीं, बल्कि अली अल-ताहेर रिज को भी निशाना बनाया, जो नबातियेह क्षेत्र (Nabatieh region) की निगरानी करने वाली एक प्रमुख पहाड़ी है। इसके अलावा, अंसार और जरारियेह (Ansar and Zarariyah) के बीच की घाटी में भी हमला किया गया, जिसे दो महीने पहले हुए युद्धविराम के बाद से इजरायल की सबसे गहरी भौगोलिक पैठ (Geographical Reach) माना जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...