1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. तृणमूल कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना में लगातार टूट, पलायन और पार्टी नेतृत्व पर ‘घटते भरोसे’ की है कहानी: केशव मौर्य

तृणमूल कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना में लगातार टूट, पलायन और पार्टी नेतृत्व पर ‘घटते भरोसे’ की है कहानी: केशव मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, अपनी नाकामियों पर पर्दा डालकर भाजपा और उसके नेतृत्व पर आरोप लगाना आज विपक्ष का सुविधाजनक बहाना बन चुका है। कड़वी सच्चाई यह है कि 'परिवारवादी राजनीति' से आजिज आकर इन दलों के सांसद और विधायक अपने 'अंधकारमय भविष्य' का अंदाज़ा लगाकर स्वाभाविक रूप से सुरक्षित राजनीतिक ठिकाना तलाशने की जुगत भिड़ाने लगते हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। पश्चिम बंगाल से लेकर महाराष्ट्र तक विपक्षी दलों में टूट हो रही है। इसको लेकर विपक्ष भाजपा पर गंभीर आरोप लगा रही है। अब उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दल के नेताओं पर पलटवार करते हुए निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, अपनी राजनीतिक नाकामियों, नेतृत्व संकट और संगठनात्मक कमजोरी पर आत्ममंथन करने के बजाय हर बात के लिए भाजपा पर दोष मढ़ना आज विपक्ष का प्रिय शगल बन चुका है।

पढ़ें :- 'देशभक्तों ने अंधभक्तों को हरा दिया', मुंबई की 'विजय रैली' में ठाकरे बंधुओं का मोदी सरकार पर तीखा हमला

केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, अपनी नाकामियों पर पर्दा डालकर भाजपा और उसके नेतृत्व पर आरोप लगाना आज विपक्ष का सुविधाजनक बहाना बन चुका है। कड़वी सच्चाई यह है कि ‘परिवारवादी राजनीति’ से आजिज आकर इन दलों के सांसद और विधायक अपने ‘अंधकारमय भविष्य’ का अंदाज़ा लगाकर स्वाभाविक रूप से सुरक्षित राजनीतिक ठिकाना तलाशने की जुगत भिड़ाने लगते हैं।

पढ़ें :- सरकार के खिलाफ 26 जुलाई को मोर्चा खोलेंगे उद्धव और राज ठाकरे, बड़ी संख्या में छात्रों से जुड़ने की अपील की

ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना में लगातार टूट, पलायन और पार्टी नेतृत्व पर ‘घटते भरोसे’ की कहानी है। यही हाल राहुल गांधी के नेतृत्व वाले इंडी गठबंधन का भी है, जो एकता का दावा तो ऐसा करता है कि फेवीकोल का जोड़ भी शरमा जाए। लेकिन भीतर से वह ‘तार-तार’ है।

उन्होंने आगे लिखा, अपनी राजनीतिक नाकामियों, नेतृत्व संकट और संगठनात्मक कमजोरी पर आत्ममंथन करने के बजाय हर बात के लिए भाजपा पर दोष मढ़ना आज विपक्ष का प्रिय शगल बन चुका है, जबकि जनता साफ देख रही है कि समस्या भाजपा नहीं, बल्कि विपक्ष की अपनी विफलताएं हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...