1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. RSS को तिरंगा स्वीकार करने में लग गए 52 साल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अंग्रेजों को चिट्ठियां लिख ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ कमजोर करने का दिया था सुझाव : कांग्रेस

RSS को तिरंगा स्वीकार करने में लग गए 52 साल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अंग्रेजों को चिट्ठियां लिख ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ कमजोर करने का दिया था सुझाव : कांग्रेस

AICC मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पिछले 100 साल से RSS ने देश और देश के आंदोलनों को कमजोर करने की कोशिश की है। ये सच्चाई किसी से छिपी हुई नहीं है। लेकिन देश के इतिहास को न मिटाया जा सकता है और न फिर से लिखा जा सकता है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। AICC मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पिछले 100 साल से RSS ने देश और देश के आंदोलनों को कमजोर करने की कोशिश की है। ये सच्चाई किसी से छिपी हुई नहीं है। लेकिन देश के इतिहास को न मिटाया जा सकता है और न फिर से लिखा जा सकता है।

पढ़ें :- UP School Closed : यूपी के इस जिले में ठंड ने दो दिनों तक लगा ताला, बच्चों की मांग पर DM ने किया ऐलान

पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के समय श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अंग्रेजों को चिट्ठियां लिखकर आंदोलन को कमजोर करने का सुझाव दिया था। संविधान की स्थापना के बाद भी ये संविधान के प्रति साजिश रचते रहे हैं। इसी कड़ी में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि- हमें आजादी 1947 में नहीं मिली थी, अब जाकर मिली है। पवन खेड़ा कहा कि इससे पहले ऐसी टिप्पणी हिमाचल प्रदेश की मंडी से BJP सांसद भी कर चुकी हैं। ये इन लोगों के मन में संविधान के प्रति दुर्भावना है, जो हमें बार-बार दिखाई देती रही है।

पढ़ें :- Hijab Controversy : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नुसरत के नौकरी जॉइन न करने पर कहा-'नौकरी रिफ्यूज करें या जहन्नुम में जाएं'

RSS का इतिहास सभी को पता है ,ये लोग हिटलर-मुसोलिनी को मानने और उनके रास्ते पर चलने वाले लोग हैं :  भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए हमारे नेता राहुल गांधी ने कहा है कि अगर ये बात किसी और देश में कही गई होती तो केस दर्ज कर मोहन भागवत को गिरफ्तार कर लिया जाता। मोहन भागवत और उनके संगठन के लोग संविधान के बारे में समय-समय पर बयान देते रहे हैं। BJP के सांसदों ने भी कहा था वे संविधान बदल देंगे, जिससे स्पष्ट होता है कि वे संविधान को नहीं मानते हैं। सभी जानते हैं कि RSS को तिरंगा स्वीकार करने में 52 साल लग गए। उन्होंने कहा कि  RSS का इतिहास सभी को पता है। जब लाखों भारतीय आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे, तब ये अंग्रेजों के साथ भागीदार बनकर काम कर रहे थे। ये लोग हिटलर-मुसोलिनी को मानने और उनके रास्ते पर चलने वाले लोग हैं।

RSS-BJP के लोग कांग्रेस को देशभक्ति का पाठ न पढ़ाएं

भूपेश बघेल ने कहा कि RSS-BJP के लोग कांग्रेस के लोगों को देशभक्ति का पाठ न पढ़ाएं। देशभक्ति क्या है- ये हमें न सिखाएं। पूरे देश ने देखा है कि आजादी की लड़ाई में RSS की क्या भूमिका थी और RSS किस के साथ थी। BJP सरकार संस्थानों पर कब्ज़ा कर लगातार सामाजिक संरचना और आर्थिक नींव को कमजोर करने का काम कर रही है। राहुल जी का दृष्टिकोण लोकतांत्रिक, समावेशी और न्यायपूर्ण है। इन मूल सिद्धांतों को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। इन सिद्धांतों के रास्ते में रोड़ा अटकाने वालों के खिलाफ हमारे नेता राहुल गांधी जी और कार्यकर्ता लड़ाई लड़ते रहेंगे।

पढ़ें :- दिल्ली ब्लास्ट मामले में एक और प्रमुख आरोपी गिरफ्तार, NIA ने यासिर अहमद डार को शोपियां से पकड़ा, फिदायीन हमले की ले चुका था शपथ
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...