1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. कांग्रेस ने मोदी-शाह को घेरा, कहा- अब इनके लिए ‘डेमोक्रेसी’ सिर्फ बनकर रहा गया है ‘डेमोकुर्सी’

कांग्रेस ने मोदी-शाह को घेरा, कहा- अब इनके लिए ‘डेमोक्रेसी’ सिर्फ बनकर रहा गया है ‘डेमोकुर्सी’

कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को जंतर-मंतर (Jantar Mantar) को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) पर निशाना साधा है। पार्टी ने आरोप लगाया कि अब उनके लिए लोकतंत्र (Democracy) का कोई महत्व नहीं रह गया है और उनके लिए सब कुछ 'डेमोकुर्सी' (Democursy) यानी सत्ता की कुर्सी का मामला बनकर रह गया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को जंतर-मंतर (Jantar Mantar) को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) पर निशाना साधा है। पार्टी ने आरोप लगाया कि अब उनके लिए लोकतंत्र (Democracy) का कोई महत्व नहीं रह गया है और उनके लिए सब कुछ ‘डेमोकुर्सी’ (Democursy) यानी सत्ता की कुर्सी का मामला बनकर रह गया है।

पढ़ें :- मोदी जी,आप विदेशी मदद से बने हैं प्रधानमंत्री, मैं आपको किसी भी मंच और समय में खुली बहस की चुनौती देता हूं, हिम्मत है तो आइए : राहुल गांंधी

पढ़ें :- Video-बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे खड़े होकर अमिताभ बच्चन ने फैंस से की मुलाकात, सुप्रिया श्रीनेत बोलीं-क्या छुटभईये गुंडे बीजेपी सरकार पर इतने भारी हैं?

कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने दावा किया कि यह प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की जोड़ी में व्याप्त ‘अत्यधिक घबराहट’ का स्पष्ट संकेत है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक जंतर-मंतर अब वह स्थान नहीं रहेगा, जहां लोकतंत्र को रोजाना मजबूती देने वाली खुराक मिलती थी।

रमेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि यह जहरीली जोड़ी मुश्किलों में घिरी हुई है। पिछले कुछ दिनों में हमने देखा है कि उन्होंने शांतिपूर्ण सार्वजनिक विरोध प्रदर्शनों से कितनी बेरहमी से निपटा है। उन्होंने आगे कहा कि अब उनके लिए लोकतंत्र का कोई महत्व नहीं रह गया है। उनके लिए सब कुछ ‘डेमोकुर्सी’ का मामला है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...