1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Jayant Chaudhary : सपा और आरएलडी में सीटों के बंटवारे को लेकर ठनी, भाजपा के साथ जाएंगे जयंत चौधरी!

Jayant Chaudhary : सपा और आरएलडी में सीटों के बंटवारे को लेकर ठनी, भाजपा के साथ जाएंगे जयंत चौधरी!

Jayant Chaudhary : लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) से पहले इंडिया गठबंधन के दलों में सीटों के बंटवारे को लेकर घमासान जारी है। पश्चिम बंगाल, बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के बीच गठबंधन टूटने की कगार पर पहुंच गया है। सूत्रों की मानें, आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) काफी नाराज बताए जा रहे हैं, उनकी नाराजगी की वजह सीटों के बंटवारा है। खबर यह भी है कि आरएलडी लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ जा सकती है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी से दागा सवाल, बोले- हर संकट में सबसे पहले गरीब क्यों मरता है

सूत्रों का कहना है कि आरएलडी के विधायकों को दिल्ली बुलाया गया है, और विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद आरएलडी के विधायक दिल्ली जाने वाले हैं। जहां पर आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी उनसे गठबंधन को लेकर चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि आरएलडी ने भाजपा से कैराना, मथुरा, बागपत, अमरोहा और मुजफ्फरनगर सीट मांगी है। जिसमें से भाजपा कैराना, बागपत और अमरोहा देने को तैयार भी है। ऐसे में मथुरा और मुजफ्फरनगर सीटों पर बात बनाने पर भाजपा और आरएलडी के गठबंधन का आधिकारिक ऐलान भी हो सकता है। गठबंधन के तहत आरएलडी को निगम बोर्ड, आयोग और मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

सपा और आरएलडी के बीच इन सीटों को लेकर विवाद

सूत्रों का कहना है कि सपा मुजफ्फरनगर, कैराना और बिजनौर सीट को आरएलडी को देने के लिए तैयार थी, लेकिन कैराना, मुजफ्फरनगर और बागपत सीट से सपा अपने प्रत्याशी आरएलडी के सिंबल पर उतारने की बात कह रही थी। इस बात को लेकर आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी नाराज बताए जा रहे हैं। बता दें कि सपा ने आरएलडी को 7 सीटें देने की बात कही गई है। हालांकि, सीटों को लेकर कोई घोषणा नहीं की गयी थी। इस बात से भी आरएलडी नाराज थी।

हालांकि, भाजपा से गठबंधन की अटकलों को आरएलडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित जाखड़ ने खारिज किया है। उन्होंने वीडियो मैसेज जारी कर कहा कि भाजपा से गठबंधन की बात अफवाह है। आरएलडी भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ता रहा है और लड़ता रहेगा। इंडिया गठबंधन के तहत जो सीट तय हुई हैं, उन पर गठबंधन की तरफ से आरएलडी चुनाव लड़ेगा।

पढ़ें :- राघव चड्ढा ने किताब के साथ किया पोस्ट, लिखा- अपने गुरु और वरिष्ठों के सामने अपने हुनर का इतना प्रदर्शन न करें, जिससे वह असुरक्षित महसूस करें

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...