HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. दूध में अगर चुटकीभर डाल दिया जाए ये ‘फल’, टेंशन, कब्‍ज, गठिया समेत 5 समस्‍याएं होंगी छूमंतर

दूध में अगर चुटकीभर डाल दिया जाए ये ‘फल’, टेंशन, कब्‍ज, गठिया समेत 5 समस्‍याएं होंगी छूमंतर

Jayfal Milk Benefits : दूध (Milk) और जायफल (Nutmeg) दोनों सेहत (Health) के लिए फायदेमंद है, लेकिन जैसे ही दोनों को मिला दिया जाता है तो ये हेल्थ के लिए अमृत की तरह हो जाते हैं। दोनों को मिलाकर पीने से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। दोनों को आयुर्वेद (Ayurved) में काफी गुणकारी माना गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Jayfal Milk Benefits : दूध (Milk) और जायफल (Nutmeg) दोनों सेहत (Health) के लिए फायदेमंद है, लेकिन जैसे ही दोनों को मिला दिया जाता है तो ये हेल्थ के लिए अमृत की तरह हो जाते हैं। दोनों को मिलाकर पीने से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। दोनों को आयुर्वेद (Ayurved) में काफी गुणकारी माना गया है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं दूध में जायफल (Milk Nutmeg Drink) मिलाकर पीने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

पढ़ें :- Take care health rainy season: बारिश के मौसम में सेहत न हो खराब इसलिए बासी खाने से बनाकर रखें दूरी

टेंशन होगी दूर

आज काम का प्रेशर और बिजी शेड्यूल के चलते स्ट्रेस की समस्या बढ़ती जा रही है। ये समस्या काफी कॉमन सी बनती जा रही है। मानसिक समस्याओं को दूर करने के लिए जायफल और दूध जबरदस्त फायदेवाले हैं। जायफल में एंटी स्ट्रेस गुण पाए जाते हैं, जो न सिर्फ तनाव दूर कर देते हैं बल्कि मूड को कमाल का बना देते हैं।

पेट की समस्या छूमंतर

जायफल और दूध पेट की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं। दूध में जायफल उबालकर पीने से न सिर्फ गैस जैसी समस्याएं दूर होती हैं, बल्कि बदहजमी से भी राहत मिलती है। इसका सेवन पाचन के लिए बेहतरीन माना जाता है।

पढ़ें :- Side effects of eating cumin: तड़के में स्वाद और खुशबू बढ़ाने वाला जीरा का जरुरत से अधिक सेवन सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक

दमकेगी त्वचा, बेदाग होगा फेस

दूध और जायफल से त्वचा चमकदार बनती है और हमेशा ग्लो करती रहती है। ये चमक प्राकृतिक होती है। जायफल को घिसकर दूध में एक लेप तैयार करें और इसे चेहरे पर लगाएं। इससे दाग-धब्बे दूर होते हैं और सुंदरता खिलकर आती है।

नींद की समस्या गायब

अगर आपको नींद की समस्या है तो इसे दूर करने में जायफल और दूध आपकी मदद कर सकते हैं। तनाव और चिंता के कारण अक्सर नींद नहीं आती है। ऐसे में जायफुल में मौजूद एंटी स्ट्रेस गुण और दूध के पौष्टिक तत्व अनिद्रा की शिकायत को दूर कर चैन की नींद देते हैं।

गठिया से मिलेगी राहत

पढ़ें :- Health Care Tips: बाजार के पैक्ड मैंगो ड्रिंक्स सेहत के लिए होते हैं नुकसानदायक

दूध और जायफल पीने से गठिया की समस्या से भी राहत मिल सकती है। जायफल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जिसे दूध के साथ पीने से जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द से छुटकारा मिल सकता है। ये जोड़ों के सूजन को भी कम कर सकते हैं। गठिया के दर्द में आराम दिला सकते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...