1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. जेडीयू ने अपने सांसद को अयोग्य घोषित करने के लिए स्पीकर को भेजा पत्र, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

जेडीयू ने अपने सांसद को अयोग्य घोषित करने के लिए स्पीकर को भेजा पत्र, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

JDU MP Girdhari Yadav : बांका से जेडीयू सांसद गिरधारी यादव की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। लोकसभा में पार्टी के नेता नेता दिलेश्वर कामत ने लोकसभा स्पीकर को एक नोटिस सौंपा है। जिसमें गिरधारी यादव को अयोग्य घोषित करने की मांग की गयी है। यादव पर कथित तौर पर पार्टी-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

By Abhimanyu 
Updated Date

JDU MP Girdhari Yadav : बांका से जेडीयू सांसद गिरधारी यादव की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। लोकसभा में पार्टी के नेता नेता दिलेश्वर कामत ने लोकसभा स्पीकर को एक नोटिस सौंपा है। जिसमें गिरधारी यादव को अयोग्य घोषित करने की मांग की गयी है। यादव पर कथित तौर पर पार्टी-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

पढ़ें :- AIMIM-AJUP गठबंधन पर ओवैसी और हुमायूं कबीर की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस, इतनी सीटों पर ममता बनर्जी को देंगे टक्कर

जेडीयू सांसद गिरधारी यादव ने अपने खिलाफ नोटिस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक समाचार एजेंसी से कहा, “जब स्पीकर मुझसे इस बारे में सवाल करेंगे, तब मैं इसका जवाब दूँगा। मुझे नहीं पता कि दिलेश्वर कामैत ने क्या कहा है। मेरे खिलाफ पार्टी-विरोधी किसी भी गतिविधि का कोई रिकॉर्ड नहीं है।” गिरधारी यादव बांका से लगातार दूसरी बार जेडीयू के सांसद हैं। उन्होंने पिछले साल बिहार में एसआईआर का विरोध किया था, जिसे दिलेश्वर कामत ने जेडीयू की आधिकारिक लाइन के खिलाफ बताया था।

इस मामले में बांका सांसद को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। लेकिन, गिरधारी यादव ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद उनके खिलाफ अनुशासनहीनता को लेकर कार्रवाई की बात कही गयी थी। अब गिरधारी के खिलाफ कामत का यह कदम पार्टी में खिंचतान को बढ़ाने वाला है। इसका सीधा असर बिहार की राजनीति पर भी पड़ सकता है। विपक्ष भी इस मुद्दे को लेकर हमलावर हो सकता है।

बता दें कि बांका से जेडीयू सांसद गिरधारी यादव के बेटे चाणक्य प्रकाश रंजन ने पिछले विधानसभा चुनाव में आरजेडी के सीट पर चुनाव लड़े थे। चाणक्य प्रकाश को आरजेडी ने बेलहर सीट से जेडीयू उम्मीदवार विधायक मनोज यादव के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा था, लेकिन उन्हे हार का सामना करना पड़ा था।

पढ़ें :- गूगल में ट्रेंड करने वाली न्यूजीलैंड की स्टार बल्लेबाज अमेलिया केर ने कौन सा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया?
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...