अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस के लिए मशहूर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं जिनमें एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
Janhvi Kapoor Desi Look: अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस के लिए मशहूर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं जिनमें एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
जान्हवी कपूर(Janhvi Kapoor) 5 जनवरी को श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर गईं, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। जान्हवी (Janhvi Kapoor) के साथ उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी नजर आए।अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टा अकाउंट पर सुनहरी साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। एक्ट्रेस हमेशा की तरह साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
Instagram पर यह पोस्ट देखें
पढ़ें :- एक्ट्रेस जरीन खान का छलका दर्द, बोलीं-प्रोड्यूसर उनसे किसिंग सीन और टॉपलेस सीन्स की करता रहा डिमांड
फोटो पर क्लिक करते समय जान्हवी कपूर को सूरज की रोशनी के कारण अपनी आंखें बंद करते हुए और बालों में कंघी करते हुए देखा जा सकता है। फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आता है.इसके अलावा, प्रशंसक अभिनेत्री की चमकदार मुस्कान पर फिदा हो रहे हैं। सभी फोटो में एक्ट्रेस गोल्डन साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
Instagram पर यह पोस्ट देखें
आपको बता दें कि जान्हवी कपूर की एक बड़ी फिल्म आने वाली है। अभिनेत्री अब दक्षिण भारतीय सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनय करेंगी।