HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Job Stability Totke :रोजगार में स्थिरता पाने के लिए यह उपाय है सटीक, ये टोटके सकारात्मक बदलाव लाते है

Job Stability Totke :रोजगार में स्थिरता पाने के लिए यह उपाय है सटीक, ये टोटके सकारात्मक बदलाव लाते है

जीवन रोजगार में स्थिरता बहुत जरूरी है। स्थिर रोजगार से जीवन शैली में आने वाली आर्थिक समस्याओं का हल निकलता रहता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Job Stability  Totke : जीवन रोजगार में स्थिरता बहुत जरूरी है। स्थिर रोजगार से जीवन शैली में आने वाली आर्थिक समस्याओं का हल निकलता रहता है। जीवन हंसी खुशी बीतता जाता है। यदि किन्हीं कारणों वश रोजगार में अस्थिरता  बन जाती है तो जीवन की गाड़ी रूक -रूक कर चलने लगती है।  बहुत लोग ऐसे है जिनको नौकरी जाने का भय बना रहता है। ज्योतिष शास्त्र में नौकरी, स्वास्थ्य, धन-संपदा के लिए कुछ टोटके बताए गए है। ये टोटके हमारी जीवन शैली में सकारात्मक बदलाव लाते है। आइये जानते है कुछ टोटकों के बारे में।

पढ़ें :- Durva Ghas Ki Pattiyan : गणेश जी को प्रिय हैं ये पत्ते , अर्पित करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है

रोजगार में स्थिरता पाने के लिए
नौकरी जाने का भय लगा रहने पर सांवा के  चावल से भगवान शिव का पूजन कर ऑफिस में रख दें। अगर नौकरी नहीं मिल रही है तो शनिवार का व्रत करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके तहत शनिवार व्रत के दिन केवल जलाहार का सेवन करना चाहिए। जॉब न लग जाएं हर सोमवार शिव मंदिर में जाकर कच्चा दूध, साबुत चावल (जो टूटे हुए ना हो) अर्पित करें और भगवान शिव से मनोकामना कहें।

हर परेशानी से छुटकारे का उपाय
जीवन में परेशानियां पीछा नहीं छोड़ रही तो हर शनिवार भूखे को भोजन करवाएं,हर रविवार गाय को गुड़ खिलाएं।

सुख-समृद्धि का उपाय
सुख-समृद्धि की चाह रखने वाले अमावस्या या एकादशी को पीपल पर लोहे का बर्तन टांगें। लोहे के बर्तन में पानी, चीनी, घी और दूध भरे और उसे जड़ पर गिरने दें

घर का सपना पूरा करने का उपाय
अपना मकान सपना सबका होता है। इसके लिए रोज़ श्मशान में खोटे सिक्के फेंके, अभिलाषा अष्टक का पाठ करें।

पढ़ें :- Surya Gochar 2024: इस दिन होगा सूर्य देव का गोचर, इन लोगों की किस्मत में आएगा बदलाव

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...