1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Kangana Ranaut Birthday Special: क्या कंगना रनौत कर रहीं हैं शादी?, जाने कौन है मिस्ट्री मैन

Kangana Ranaut Birthday Special: क्या कंगना रनौत कर रहीं हैं शादी?, जाने कौन है मिस्ट्री मैन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब खबर आ रही है कि कंगना जल्द ही शादी करने वाली हैं. दरअसल, कुछ दिनों पहले वह मुंबई के सांताक्रूज में एक सैलून के बाहर एक शख्स का हाथ पकड़े नजर आईं थीं.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Kangana Ranaut Birthday Special: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब खबर आ रही है कि कंगना जल्द ही शादी करने वाली हैं. दरअसल, कुछ दिनों पहले वह मुंबई के सांताक्रूज में एक सैलून के बाहर एक शख्स का हाथ पकड़े नजर आईं थीं. ऐसे में हर कोई ये कयास लगाने लगा कि क्या कंगना की जिंदगी में कोई खास शख्स आ गया है.

पढ़ें :- 83 की उम्र में भी ‘वर्क मशीन’ अमिताभ बच्चन, फिल्मों से लेकर KBC तक फुल ऑन एक्टिव

आपको बता दें, कुछ लोगों ने यह भी अनुमान लगाया था कि क्या वह उद्योगपति निशांत पिट्टी (Nishant Pitti) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. हालांकि, बाद में पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा थे. इन सबके बीच एक बार फिर कंगना रनौत की शादी की अफवाहें जोरों पर हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना रनौत जल्द ही शादी करने वाली हैं। वह अपनी शादी की पोशाक एक बड़े डिजाइनर से बनवा रही हैं। इस खास मौके पर वह लहंगा नहीं बल्कि खूबसूरत साड़ी पहनने वाली हैं। फैशन डिजाइनर की यह साड़ी अंतिम चरण में है।


हालांकि इस रिपोर्ट में कंगना के दूल्हे के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है. इस खबर को पढ़कर कंगना के फैंस काफी खुश हैं। कुछ लोग उस डिजाइनर को पहचानने में लगे हैं जिससे कंगना अपनी शादी की पोशाक डिजाइन करवा रही हैं।

2024 में रकुल प्रीत सिंह, कृति खरबंदा और मीरा चोपड़ा की शादी तो हम देख ही चुके हैं. अगर कंगना रनौत सच में इस गुपचुप तरीके से शादी कर लेंगी तो हर कोई चौंक जाएगा। हाल ही में अरबाज खान, दीया मिर्जा और नेहा धूपिया जैसे कुछ सेलेब्स हैं जिन्होंने अचानक शादी कर सभी को चौंका दिया।

पढ़ें :- सिंगर सुनंदा शर्मा के कॉन्सर्ट में स्टेज पर चढ़ा छात्र, सोशल मीडिया पर युवक के लिए कही बड़ी बात

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...