1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Kartik Month 2025 : इस तारीख से शुरू हो रहा है कार्तिक मास , तुलसी पूजन माना जाता है चमत्कारी

Kartik Month 2025 : इस तारीख से शुरू हो रहा है कार्तिक मास , तुलसी पूजन माना जाता है चमत्कारी

सनातन धर्म में कार्तिक मास को बहुत पुनीत माना जाता है। जगत के पालनहार भगवान विष्णु इसी महीने में अपनी योगनिद्रा से जागते हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Kartik Month 2025 : सनातन धर्म में कार्तिक मास को बहुत पुनीत माना जाता है। जगत के पालनहार भगवान विष्णु इसी महीने में अपनी योगनिद्रा से जागते हैं। भगवन श्रीहरि के जागरण अवसर पर विशेष पूजा और उत्सव मनाया जाता है। मानयता है कि ऐसा करने से जीवन में खुशहाली आती है।

पढ़ें :- Kalashtami Vrat 2026 :  कालाष्टमी के दिन भगवान काल भैरव की विशेष पूजा की जाती है , जानें तिथि और व्रत नियम  

साल 2025 में कार्तिक मास 8 अक्टूबर 2025 (बुधवार) से शुरू हो रहा है और इसका समापन 5 नवंबर 2025 को होगा। इस महीने पूजा-पाठ और दान-पुण्य करना अत्यंत शुभ और फलदायक माना जाता है।

तुलसी पूजा
कार्तिक मास तुलसी पूजा को बहुत शुभ और चमत्कारी माना जाता है। इस मास में प्रतिदिन तुलसी पूजन करने की परंपरा है।ऐसी मान्यता है जो भक्त कार्तिक मासमें पूरे विधि विधान से माता तुलसी की पूजा अर्चना करता है उसे हर प्रकार की रिद्धि सिद्धि प्राप्त होती है।

तुलसी का धार्मिक और स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्व है। आयुर्वेद में तुलसी को संजीवनी कहा गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, तुलसी का पौधा मां तुलसी का रूप है। देवी तुलसी, भगवान विष्णु के एक रूप भगवान शालिग्राम की पत्नी हैं। विष्णु जी ने देवी तुलसी को यह वरदान दिया था कि जिस पूजन में उनकी उपस्थिति नहीं होगी, उस पूजन को भगवान विष्णु स्वीकार नहीं करेंगे।

पढ़ें :- Surya Gochar 2026 : सूर्य देव 15 मार्च को मीन राशि में करेंगे प्रवेश , इन राशियों का शुरू हो सकता है सुनहरा समय
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...