1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Karwa Chauth 2025 Dress Colour Combination : करवा चौथ के दिन पति-पत्नी पहनें इस कलर के कपड़े , परंपरा और फैशन से दांपत्य जीवन में आएगी मिठास

Karwa Chauth 2025 Dress Colour Combination : करवा चौथ के दिन पति-पत्नी पहनें इस कलर के कपड़े , परंपरा और फैशन से दांपत्य जीवन में आएगी मिठास

करवा चौथ का व्रत वर्ष 2025 में 10 अक्टूबर यानी  शुक्रवार को मनाया जाए्गा। व्रत के नियम के अनुसार, इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर माता करवा की पूजा करती हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Karwa Chauth 2025 Dress Colour Combination :  करवा चौथ का व्रत वर्ष 2025 में 10 अक्टूबर यानी  शुक्रवार को मनाया जाए्गा। व्रत के नियम के अनुसार, इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर माता करवा की पूजा करती हैं। सायंकाल चंद्र दर्शन कर छलनी से पति का मुख देखती है। दांपत्य जीवन में शुभता बनी रहे इसके लिए इस दिन श्रृंगार के साथ यदि महिलाएं और उनके पति कुछ विशेष रंग के कपड़े पहनें, तो पूजा के फल में शुभ प्रभाव पड़ता है। इस खास दिन पर सही रंग चुनकर व्रती अपनी परंपरा और फैशन दोनों को एक साथ दिखा सकती हैं। आइए जानते हैं कि करवा चौथ के दिन किस रंग के कपड़े पहनना चाहिए।

पढ़ें :- Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का व्रत आज , माता पार्वती के आशीर्वाद लिए करें ये विशेष कार्य

 

करवा चौथ के दिन लाल, हरा, पीला, मैरून और गुलाबी रंग के कपड़े पहनना बहुत ही शुभ माना जाता है। इन सभी रंगों का अपना अलग महत्व है। सनातन धर्म में लाल रंग को बहुत माना जाता है। उत्सव और धार्मिक कार्यों में लाल रंग के कपड़े पहनना बहुत शुभ माना जाता है।  लाल रंग  के बारे में मान्यता है कि यह प्रेम, सौभाग्य और वैवाहिक जीवन में मधुरता का प्रतीक है।

इसी प्रकार पीले रंग को बहुत सकारात्मक माना जाता है। पीला रंग किस्मत, खुशहाली, उम्मीद और उमंग का प्रतीक होता है। धार्मिक कार्यों और नए और शुभ कार्य के समय यह रंग बहुत शुभ माना जाता है। यह सकारात्मकता का प्रतीक है।

पढ़ें :- Karwa Chauth Elaichi Totka : करवा चौथ पर इस उपाय से शुक्र और चंद्रमा होंगे प्रसन्न,पति-पत्नी के रिश्ते में लौटेगी मिठास

हरा रंग शांति और सुख का प्रतीक  है। हरे रंग को वैवाहिक सुख-समृद्धि और जीवन में मजबूती का प्रतीक माना जाता है।

गुलाबी एक प्यारा रंग है जो सुंदरता और प्यार को बखूबी दिखाता है। ये एक ऐसा रंग है जो हर उम्र की महिलाओं पर अच्छा लगता है और उन्हें एक खूबसूरत और मॉडर्न लुक देता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...