1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शराब घोटाले में केजरीवाल कोर्ट से बरी: अखिलेश यादव बोले-BJP के लिए ये समाचार किसी ‘नैतिक मृत्युदंड’ से कम नहीं

शराब घोटाले में केजरीवाल कोर्ट से बरी: अखिलेश यादव बोले-BJP के लिए ये समाचार किसी ‘नैतिक मृत्युदंड’ से कम नहीं

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, आज दिल्ली के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के साथ सत्य और न्याय दोनों खड़े हैं। आरोप कभी इतना बड़ा नहीं हो सकता कि वो सच को आच्छादित कर ले। आज हर ईमानदार आशा भरी सांस लेगा और भाजपा के समर्थक शर्म के मारे घोर आत्म-लज्जित हो रहे होंगे। भाजपा ने दिल्ली के निवासियों से विश्वासघात किया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति घोटाले में बड़ी राहत मिली है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत अन्य लोगों को इस मामले में बरी कर दिया है। कोर्ट से बरी होने के बाद केजरीवाल काफी भावुक हो गए और उन्होंने कहा, मैं भ्रष्ट नहीं हूं। अदालत ने कहा है कि केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ईमानदार हैं। वहीं, इस मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि, भाजपा के लिए ये समाचार किसी ‘नैतिक मृत्युदंड’ से कम नहीं है।

पढ़ें :- अन्ना हजारे बोले- कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि केजरीवाल की कोई गलती नहीं तो इसे मानना ​​ही होगा

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, आज दिल्ली के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के साथ सत्य और न्याय दोनों खड़े हैं। आरोप कभी इतना बड़ा नहीं हो सकता कि वो सच को आच्छादित कर ले। आज हर ईमानदार आशा भरी सांस लेगा और भाजपा के समर्थक शर्म के मारे घोर आत्म-लज्जित हो रहे होंगे। भाजपा ने दिल्ली के निवासियों से विश्वासघात किया है।

पढ़ें :- 'भाजपाई पहले तो दूसरों पर बड़े आरोप लगाते हैं लेकिन जब फंस जाते हैं तो ‘खेद’ प्रकट करते हैं...' NCERT किताब विवाद पर अखिलेश ने साधा निशाना

जो कपटजीवी सनातनी शंकराचार्य जी, साधु, संतों, संन्यासियों तक पर झूठे आरोप लगाने का महापाप करते हैं, वो भला किसी सरकार, दल या किसी व्यक्ति को बदनाम करने के लिए किस हद तक जा सकते हैं, इसकी कल्पना कोई शरीफ़ आदमी कर ही नहीं सकता है।

उन्होंने आगे लिखा, आज़ादी से पहले, वर्तमान सत्ता के जो ‘संगी-साथी’ देश के दुश्मनों से मिले हुए थे और स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी के फंदों तक पहुंचाने के लिए, आज़ादी के दीवानों के ख़िलाफ़ मुख़बिरी जिनका काम रहा है और जो देश को गुलाम बनानेवाले साम्राज्यवादियों के माफ़ी-वज़ीफ़े पर रहकर अपनी भूमिगत भूमिका निभाते रहे हैं, छल-छलावे के वो विचारवंशी भाजपाई, आज किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं बचे हैं। भाजपा के लिए ये समाचार किसी ‘नैतिक मृत्युदंड’ से कम नहीं है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...