1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. केंद्रीय विद्यालय पुरातन छात्र समिति ने गोमतीनगर परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

केंद्रीय विद्यालय पुरातन छात्र समिति ने गोमतीनगर परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

केंद्रीय विद्यालय पुरातन छात्र समिति के तत्वावधान में मंगलवार प्रातः 8 बजे केवी गोमतीनगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर केवी गोमतीनगर के प्राचार्य एसके अग्रवाल और केवी शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष केएम यादव के नेतृत्व में उपस्थित छात्रों ने विद्यालय के मैदान में आम, मोहोगनी, नीम सहित कई छायादार वृक्ष लगाएं।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। केंद्रीय विद्यालय पुरातन छात्र समिति के तत्वावधान में मंगलवार प्रातः 8 बजे केवी गोमतीनगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर केवी गोमतीनगर के प्राचार्य एसके अग्रवाल और केवी शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष केएम यादव के नेतृत्व में उपस्थित छात्रों ने विद्यालय के मैदान में आम, मोहोगनी, नीम सहित कई छायादार वृक्ष लगाएं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

इस मौके पर अंजार सिद्दीकी ने कहा कि गर्मी से निजात सिर्फ और सिर्फ पेड़ ही दिला सकते हैं। ऐसे में वृक्षारोपण ही एकमात्र विकल्प है। सभी के पास अगर हमारे चारों ओर हरियाली होगी तो गर्मी में काफी कमी आएगी। वहीं पूर्व छात्रा श्वेता सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण की सारी जिम्मेदारी सिर्फ प्रशासन की नहीं है। इसमें समाजिक सहभागिता नितांत आवश्यक है। हम-सब को मिल-जुलकर वृक्षारोपण के लिए अपनी- अपनी भागीदारी देनी पड़ेगी।

इस अवसर पर अंजार सिद्दीकी, योगेश, धनंजय, फैसल, श्वेता सिंह, गौरव, अजय, उमेश, रणंजय प्रताप सिंह, कामिनी, शालिनी सहित कई पूर्व छात्र- छात्राओं ने वृक्षारोपण करने में अपना श्रमदान किया।

 

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...