1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा-अपने शासनकाल में इन्होंने पिछड़े वर्ग की उपेक्षा करने के अलावा कोई ठोस काम नहीं किया

केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा-अपने शासनकाल में इन्होंने पिछड़े वर्ग की उपेक्षा करने के अलावा कोई ठोस काम नहीं किया

केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, सपा बहादुर अखिलेश यादव को अच्छे से समझ लेना चाहिए कि यूपी का माहौल बिगाड़ने की राजनीति अब कतई नहीं चलेगी। अपने मुख्यमंत्री काल में उन्होंने पिछड़े वर्ग की उपेक्षा करने के अलावा एक भी ठोस जमीनी काम नहीं किया। परिवारवाद, जातिवाद और अपराधियों को बढ़ावा देना उनकी स्थायी पहचान बन चुकी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, अखिलेश यादव सत्ता में रहते हुए पिछड़े वर्ग के लिए कुछ नहीं किए। इन्होंने सिर्फ परिवारवाद को बढ़ाया है। 2027 तो दूर, अब 2047 तक भी मुख्यमंत्री की कुर्सी उनके नसीब में नहीं है।

पढ़ें :- रस्सी जल गई, पर ऐंठन नहीं गई...‘वंदे मातरम्’ मामले को लेकर कांग्रेस पर जमकर बरसे केशव मौर्य

केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, सपा बहादुर अखिलेश यादव को अच्छे से समझ लेना चाहिए कि यूपी का माहौल बिगाड़ने की राजनीति अब कतई नहीं चलेगी। अपने मुख्यमंत्री काल में उन्होंने पिछड़े वर्ग की उपेक्षा करने के अलावा एक भी ठोस जमीनी काम नहीं किया। परिवारवाद, जातिवाद और अपराधियों को बढ़ावा देना उनकी स्थायी पहचान बन चुकी है। अपने घड़ियाली आंसुओं के बल पर पिछड़े वर्ग को बरगलाने के उनके दिन अब लद चुके हैं। 2027 तो दूर, अब 2047 तक भी मुख्यमंत्री की कुर्सी उनके नसीब में नहीं है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव को कान की बाली देने वाली कौन हैं सपना? कानपुर में काफिला रोककर सुनाया बेरोजगारी का दर्द

इससे पहले भी केशव मौर्य के कई मौकों पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साध चुके हैं। केशव मौर्य पहले भी अखिलेश यादव को 2047 तक मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं मिलने का दावा कर चुके हैं। हालांकि, अखिलेश यादव की तरफ से लगातार इसको लेकर पलटवार किया गया है। बता दें कि, यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी काफी बढ़ी हुई है। कुछ महीनों बाद चुनाव का शंखनाद हो जाएगा। इसको लेकर सपा पीडीए वोट बैंक को अपने ओर करने की पूरी कोशिश कर रही है, जिसके लिए वो लगातार कोशिश भी कर रही है। वहीं, अखिलेश यादव के पीडीए पर भाजपा की तरफ से सवाल भी उठाया जा रहा है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...