1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजीपुर के पीड़ित परिवार को सपा ने की 5 लाख की आर्थिक मदद, अखिलेश यादव बोले-PDA की एकता का है प्रतीक

गाजीपुर के पीड़ित परिवार को सपा ने की 5 लाख की आर्थिक मदद, अखिलेश यादव बोले-PDA की एकता का है प्रतीक

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को गाजीपुर पहुंचा, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पांच लाख की आर्थिक मदद का चेक सौंपा। अखिलेश यादव ने पहले घोषणा की थी कि यदि उनके प्रतिनिधिमंडल को रोका गया, तो वह स्वयं गाजीपुर जाएंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को गाजीपुर पहुंचा, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पांच लाख की आर्थिक मदद का चेक सौंपा। अखिलेश यादव ने पहले घोषणा की थी कि यदि उनके प्रतिनिधिमंडल को रोका गया, तो वह स्वयं गाजीपुर जाएंगे। हालांक, प्रतिनि​मंडल के पीड़ित परिवार से ​मुलाकात होने के बाद और जिला प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों के बाद पार्टी ने दौरान रद्द करने की पुष्टि की है।

पढ़ें :- केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा-अपने शासनकाल में इन्होंने पिछड़े वर्ग की उपेक्षा करने के अलावा कोई ठोस काम नहीं किया

पढ़ें :- उत्तर प्रदेश में जब से भाजपा सरकार आयी है, महिलाएं, बेटियों के साथ अपराध की घटनाएं बहुत बढ़ गयीं: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, गाजीपुर के पीड़ित परिवार को हमारे पूरे पीडीए समाज ने मिलकर, एक समुदाय के रूप में 5 लाख रुपये एकत्र कर, इस कठिन घड़ी में अपने प्रतिनिधि मंडल के माध्यम से जो मदद की है, वो दरअसल पीडीए की एकता का प्रतीक है।

इससे पीड़ित पीडीए परिवार के रूप में इनका मनोबल बढ़ेगा और ये विश्वास भी कि वर्चस्ववादियों के अत्याचार के ख़िलाफ़ समस्त पीडीए समाज एकसाथ संघर्ष कर रहा है और करता रहेगा। हम पीडीए के मान-सम्मान, समान अवसर -स्थान और चतुर्दिक उत्थान के लिए संघर्ष करते रहेंगे, इसमें साल लगे या सदी! पीड़ा ही वो धागा है, जिससे पूरा पीडीए समाज जुड़ा है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...