1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. स्मार्ट मीटर की लूट के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी करेगी आंदोलन, संजय सिंह बोले-भीषण गर्मी में जनता को लूटा जा रहा

स्मार्ट मीटर की लूट के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी करेगी आंदोलन, संजय सिंह बोले-भीषण गर्मी में जनता को लूटा जा रहा

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, यू पी में “स्मार्ट मीटर” ने “स्मार्ट चीटर” का रूप धारण कर लिया स्मार्ट मीटर मिल्खा सिंह से भी तेज भाग रहा है। भीषण गर्मी में जनता को लूटा जा रहा है। 3 मई से पूरे उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर की लूट के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी द्वारा आंदोलन चलाया जाएगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदेश की जनता काफी प्ररेशान है। कई जगहों पर स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ तो कई जगहों पर स्मार्ट मीटर में तोड़फोड़ की गयी। इस सबकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई है। विपक्षी दल के नेताओं की तरफ से भी इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरा जा रहा है। संजय सिंह के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को लेकर तीन मई से प्रदेश में आंदोलन करने की तैयारी कर रही है।

पढ़ें :- आम आदमी पार्टी है BJP की B टीम, अब अरविंद केजरीवाल के चेहरे से ये मुखौटा पूरी तरह उतर गया: अजय माकन

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, यू पी में “स्मार्ट मीटर” ने “स्मार्ट चीटर” का रूप धारण कर लिया स्मार्ट मीटर मिल्खा सिंह से भी तेज भाग रहा है। भीषण गर्मी में जनता को लूटा जा रहा है। 3 मई से पूरे उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर की लूट के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी द्वारा आंदोलन चलाया जाएगा।

पढ़ें :- राज्यसभा सभापति ने AAP के सात सांसदों के भाजपा में विलय को दी मंजूरी, अब इतने रह गए केजरीवाल के सांसद

बता दें कि, इससे पहले अखिलेश यादव ने भी स्मार्ट मीटिर के मुद्दे को लेकर सरकार को घेरा था। उनका सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था, स्मार्ट मीटर के नाम पर चल रही बिजली की ठगी के ख़िलाफ़ उप्र की जनता के गुस्से का मीटर हाई है क्योंकि उसे पता चल गया है कि बेवजह ज़रूरत से ज़्यादा मीटर रीडिंग आने और बिजली का खर्चा बेतहाशा बढ़ने का असली कारण भाजपा का भ्रष्टाचार है। जनता समझ गयी है कि भाजपाई ठेके देने से पहले ही मीटर-बिजली कंपनी से एडंवास कमीशन वसूल लेते हैं, जिसकी वसूली बिजली कंपनियां मीटरों को पहले से तेज दौड़ने के लिए सेट करके करती हैं।

भाजपा के बिजली मीटर भी, ईवीएम मशीन की तरह हेराफेरी करते हैं। भाजपाई जनता के गुस्से के करंट से दूर ही रहें। महंगे सिलेंडर और महंगी बिजली के बिल ही भाजपा का कनेक्श सत्ता से काट देंगे। बिजली उपभोक्ता कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।

पढ़ें :- पंजाब AAP विधायक राघव चड्डा के संपर्क में, संजय सिंह, बोले - ये झूठा प्रोपगैंडा, उनकी खुद की सदस्यता खत्म होने वाली है

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...