1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आप देश भक्ति के नाम पर पेट्रोल-डीज़ल, गैस का इस्तेमाल न करो लेकिन उनके लोग सोना तो क्या पूरे देश की सम्पतियां ख़रीद लेंगे: संजय सिंह

आप देश भक्ति के नाम पर पेट्रोल-डीज़ल, गैस का इस्तेमाल न करो लेकिन उनके लोग सोना तो क्या पूरे देश की सम्पतियां ख़रीद लेंगे: संजय सिंह

संजय ​सिंह ने सोशल मीडिया एक्स अपना एक वीडियो शेयर करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि, प्यारे देश वासियों चुनाव तक मोदी जी ने आपका बोझ उठाया, चुनाव ख़त्म आपका इस्तेमाल ख़त्म। अब देशभक्ति के नाम पर लाइन में लग जाओ। गैस महंगी हो गई अब पेट्रोल डीज़ल भी मंहगा होगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, मोदी जी अपनी रैलियों में लाखों लोगों को भर भर के लायेंगे, विदेश यात्राएं करेंगे, खूब तेल फूकेंगे, उनके लोग सोना तो क्या पूरे देश की सम्पतियां ख़रीद लेंगे लेकिन आप फटीचर बने रहिए।

पढ़ें :- अपनी 12 वर्षों की नाकामी का ठीकरा, देश की जनता पर मत फोड़िये, मोदी जी...कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा निशाना

संजय ​सिंह ने सोशल मीडिया एक्स अपना एक वीडियो शेयर करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि, प्यारे देश वासियों चुनाव तक मोदी जी ने आपका बोझ उठाया, चुनाव ख़त्म आपका इस्तेमाल ख़त्म। अब देशभक्ति के नाम पर लाइन में लग जाओ। गैस महंगी हो गई अब पेट्रोल डीज़ल भी मंहगा होगा।

उन्होंने आगे लिखा, आप देश भक्ति के नाम पर पेट्रोल डीज़ल गैस का इस्तेमाल न करो, सोना न ख़रीदो, खाने के तेल का भी इस्तेमाल न करो। लेकिन मोदी जी अपनी रैलियों में लाखों लोगों को भर भर के लायेंगे विदेश यात्राएं करेंगे खूब तेल फूकेंगे, उनके लोग सोना तो क्या पूरे देश की सम्पतियां ख़रीद लेंगे लेकिन आप फटीचर बने रहिए। और हां अगर आपने मोदी जी की मंहगाई बर्दाश्त नहीं की तो अंधभक्त और गोदी मीडिया आपको पाकिस्तानी घोषित कर देगा।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद से विपक्षी दल के नेताओं की तरफ से सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। संजय सिंह ने भी पीएम मोदी के बयान पर उन्हें घेरा है। इसके साथ ही, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी और भाजपा सरकार को घेरा है।

जानिए पीएम मोदी ने देशवासियों से क्या की है अपील?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तेलंगाना के दौरे पर थे। उन्होंने सिकंदराबाद में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से विदेशी मुद्रा बचाने की अपील की। इसके लिए उन्होंने कई रास्ते भी बताए हैं। पीएम मोदी ने इस दौरान एक साल तक सोना न ख़रीदने और खाने का तेल कम इस्तेमाल करने की अपील की। एलपीजी के साथ ही डीजल और पेट्रोल के कम इस्तेमाल करने की भी अपील की है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...