1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. केशव मौर्य ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा-तेजस्वी यादव के बाद अगला नंबर ममता दीदी और फिर अखिलेश यादव का

केशव मौर्य ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा-तेजस्वी यादव के बाद अगला नंबर ममता दीदी और फिर अखिलेश यादव का

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव को लपेटे में लेकर महागठबंधन का भविष्य भी लिख दिया। दरअसल, बिहार चुनाव में महागठबंधन को मिली करारी हार के बाद से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर लगातर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस की चुनाव रणनीति और चुनावी मुद्दे को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव को लपेटे में लेकर महागठबंधन का भविष्य भी लिख दिया। दरअसल, बिहार चुनाव में महागठबंधन को मिली करारी हार के बाद से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर लगातर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस की चुनाव रणनीति और चुनावी मुद्दे को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

पढ़ें :- पूर्व पंचायत सदस्य की हत्या पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, कहा-दूसरे मामलों में सीधे होती है एनकाउंटर की कार्रवाई

केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, बिहार चुनाव के दरम्यान खुद गोता लगाने के साथ राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव को लपेटे में लेकर महागठबंधन का भविष्य भी लिख दिया। अगला नंबर ममता दीदी जी और फिर सपा बहादुर अखिलेश यादव का है।

पढ़ें :- अपने बूथ पर काम करें, 2027 में कोई चूक नहीं होनी चाहिए...प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं से बोले अखिलेश यादव

बता दें कि, बिहार चुनाव में महागठबंधन को मिली हार के बाद से कई सवाल उठने लगे हैं। महागठबंधन के कई नेताओं की तरफ से भी लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि, आने वाले दिनों में महागठबंधन में बड़ी टूट जो जाएगी। इसके पीछे की वजह कांग्रेस और उसके शीर्ष नेतृत्व को बताया जा रहा है। हालांकि, इसको लेकर महागठबंधन की तरफ से अभी कोई औपचारिक बयान नहीं आया है। कुछ नेताओं का कहना है कि, महागठबंधन में सबकुछ ​ठीक चल रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...