उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। एक दूसरे पर हमले भी उपचुनाव से पहले तेज हो गए हैं। भाजपा नेता अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के पीडीए को धोखा बताया है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। एक दूसरे पर हमले भी उपचुनाव से पहले तेज हो गए हैं। भाजपा नेता अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के पीडीए को धोखा बताया है।
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, सपा बहादुर कांग्रेस मोहरा अखिलेश यादव जी का PDA बहुत बड़ा धोखा है। झूठ बोलने की आटोमैटिक मशीन बनी सपा लोकसभा चुनाव में जैसे संविधान ख़त्म हो जाएगा का दुष्प्रचार किया, उसी प्रकार PDA का झूठ फैला रहे हैं। भाजपा ही वर्तमान भाजपा ही भविष्य, 2027 में 2017 दोहरायेंगे।
सपा बहादुर कांग्रेस मोहरा श्री अखिलेश यादव जी का PDA बहुत बड़ा धोखा है।
झूठ बोलने की आटोमैटिक मशीन बनी सपा लोकसभा चुनाव में जैसे संविधान ख़त्म हो जाएगा का दुष्प्रचार किया, उसी प्रकार PDA का झूठ फैला रहे हैं।भाजपा ही वर्तमान भाजपा ही भविष्य,
2027 में 2017 दोहरायेंगे।
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : ऑस्ट्रेलिया के आउट होने से सूर्या ब्रिगेड का सफर हुआ आसान, टीम इंडिया की राह अब साफ नजर आ रही है...
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) August 18, 2024
बता दें कि, केशव मौर्य लगातार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमलावर हैं। वो लगातार उनपर निशाना साध रहे हैं। इसके साथ ही 2027 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी 2017 दोहराने का दावा कर रहे हैं। हालांकि, अखिलेश यादव का भी कहना है कि, जनता इस बार भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देगी।