HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Kharmas 2023 : खरमास के दौरान नहीं करना चाहिए कोई भी मांगलिक कार्य , इस दिन से हो रहा शुरू

Kharmas 2023 : खरमास के दौरान नहीं करना चाहिए कोई भी मांगलिक कार्य , इस दिन से हो रहा शुरू

ग्रहों के परिवर्तन का असर जीव जगत पर पडता है। ग्रहों की चाल बदलती रहती है। ग्रह मंडल के देवता सूर्य देव जब धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं तो खरमास माना जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Kharmas 2023 : ग्रहों के परिवर्तन का असर जीव जगत पर पडता है। ग्रहों की चाल बदलती रहती है। ग्रह मंडल के देवता सूर्य देव जब धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं तो खरमास माना जाता है। जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो फिर खरमास समाप्त हो जाता है। खरमास की अवधि में किसी भी मांगलिक कार्य को करने की मनाही हाती है।

पढ़ें :- 17 मई 2024 का राशिफल : इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी कृपा,जानें अपना राशिफल

इस एक महीने के दौरान
इस साल खरमास की शुरुआत 16 दिसंबर 2023 से होगी जब सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे और ये अगले साल 15 जनवरी को खत्म होगा जब सूर्य देव मकर राशि में प्रेवेश करेंगे। इस साल शादी-विवाह, शुभ कार्यों का मुहूर्त 15 दिसंबर तक है।

शास्त्रों के मुताबिक, सूर्य जब बृहस्पति की राशि धनु और मीन राशि में प्रवेश करते हैं तो इस दौरान वह अपने गुरु की सेवा में रहते हैं ऐसे में सूर्य का प्रभाव कम हो जाता है। साथ ही सूर्य की वजह से गुरु ग्रह का बल भी कमजोर होता है। शुभ कार्य के लिए इन दोनों ग्रहों की मजबूत होना जरूरी है। यही वजह है कि इसमें मांगलिक कार्य फलित नहीं होते इसलिए इसे अशुभ मास माना गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...