HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Khatauli by-election 2022: खतौली उपचुनाव में RLD प्रत्याशी का समर्थन करेंगे चंद्रशेखर, जयंत चौधरी से की मुलाकात

Khatauli by-election 2022: खतौली उपचुनाव में RLD प्रत्याशी का समर्थन करेंगे चंद्रशेखर, जयंत चौधरी से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश की खतौली विधानसभा पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। भाजपा ने आज अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं, सपा और आरएलडी ने मदन भैया को गठबंधन का उम्मीदवार बनाया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Khatauli by-election 2022: उत्तर प्रदेश की खतौली विधानसभा पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। भाजपा ने आज अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं, सपा और आरएलडी ने मदन भैया को गठबंधन का उम्मीदवार बनाया है।

पढ़ें :- यूपी की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान कल,अखिलेश यादव समेत इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

वहीं, आजाद समाज पार्टी प्रमुख और भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर ने खतौली विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया को समर्थन देने का ऐलान किया है। इसको लेकर उन्होंने राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात भी की है। चंद्रशेखर ने कहा कि, भारतीय संविधान की रक्षा व सामाजिक न्याय की लड़ाई हम मिलकर लड़ेंगे।

पढ़ें :- ऊंगली पर स्याही का निशान दिखाओ और ले जाओ मुफ्त पेट्रोल, कानपुर के पेट्रोल पंप की अनोखी स्कीम

बहुजन समाज को भारतीय संविधान के तहत मिले हुए अधिकारों को निष्क्रिय करने की भाजपा की साजिशों को हम कभी कामयाब नहीं होने देंगे। इसी क्रम में हमारी पार्टी ने खतौली उपचुनाव में आरएलडी को समर्थन देने का फैसला लिया है।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...