HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Kiren Rijiju: किरेन रिजिजू ने पृथ्वी विज्ञान मंत्री के रूप में संभाला कार्यभार, कहा-आज राजनीति पर बात करने का दिन नहीं

Kiren Rijiju: किरेन रिजिजू ने पृथ्वी विज्ञान मंत्री के रूप में संभाला कार्यभार, कहा-आज राजनीति पर बात करने का दिन नहीं

मोदी सरकार के मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री के रूप में पदभार संभाला है। इस दौरान कानून मंत्रालय से हटाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमसे कोई गलती नहीं हुई है। सरकार का काम है मंत्रीमंडल में फेरबदल करना और फेरबदल चलता रहता है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Kiren Rijiju:  मोदी सरकार के मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने शुक्रवार को केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री (Union Minister of Earth Sciences) के रूप में पदभार संभाला है। इस दौरान कानून मंत्रालय से हटाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमसे कोई गलती नहीं हुई है। सरकार का काम है मंत्रीमंडल में फेरबदल करना और फेरबदल चलता रहता है।

पढ़ें :- आप इस चुनाव में अपना वोट, देश और अपने भविष्य के लिए दीजिए : मल्लिकार्जुन खड़गे

साथ ही कहा कि, ये मंत्रालय बहुत उपयोगी मंत्रालय है और यहां पर बहुत कुछ काम कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)  का भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का जो सपना है उसमें मैं देख सकता हूं कि इस मंत्रालय का बहुत बड़ा योगदान होगा। किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju)  ने कहा कि, मैं प्रधानमंत्री का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे अलग-अलग मंत्रालय में काम करने का मौका दिया।

बता दें कि, एक दिन पहले ही उनका विभाग बदला गया था। किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju)  से कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी ले ली गयी थी। अब देश के नए कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) को बनाया गया है।

 

पढ़ें :- राजधानी दिल्ली के दो बड़े सरकारी अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी,सर्च अभियान तेज
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...