HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जानें किस मामले में पेशी पर लखनऊ आ रहा मुख्तार अंसारी, बांदा जेल से सुबह राजधानी के लिए हुआ है रवाना

जानें किस मामले में पेशी पर लखनऊ आ रहा मुख्तार अंसारी, बांदा जेल से सुबह राजधानी के लिए हुआ है रवाना

आज मऊ जिले के पूर्व विधायक और बाहुबली मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से पेशी पर लखनऊ कोर्ट लाया जा रहा है। दर्जनों मामलों में दोषी मुख्तार की आज राजधानी में पेशी होनी है। मुख्तार पर हजरतगंज थाने में रंगदारी मांगने, जालसाजी और धोखाधड़ी के मामलों के कई केस दर्ज हैं। कोर्ट ने हाजिरी माफी को निरस्त कर आज पेश होने का आदेश दिया था।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। आज मऊ जिले के पूर्व विधायक और बाहुबली मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से पेशी पर लखनऊ कोर्ट लाया जा रहा है। दर्जनों मामलों में दोषी मुख्तार की आज राजधानी में पेशी होनी है। मुख्तार पर हजरतगंज थाने में रंगदारी मांगने, जालसाजी और धोखाधड़ी के मामलों के कई केस दर्ज हैं। कोर्ट ने हाजिरी माफी को निरस्त कर आज पेश होने का आदेश दिया था।

पढ़ें :- HeartBreaking Video: हरियाणा में दर्दनाक हादसा, बस में आग लगने से नौ लोगो की जिंदा जलकर मौत

वर्ष 2021 में मुख्तार अंसारी व उनके बेटे उमर अंसारी और अब्बास अंसारी के खिलाफ लखनऊ के जियामऊ इलाके में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शत्रु संपत्ति हथियाकर उस पर अवैध निर्माण कराने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। बांदा जेल के प्रभारी अधीक्षक वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि कोर्ट में पेशी के लिए मुख्तार को लखनऊ भेजा गया है। आज सुबह छ: बजे बांदा जेल से मुख्तार को लखनऊ के लिए भारी सुरक्षा के बीच लाया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...