1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Google Map में ही जानें मौसम का हाल, AQI भी कर सकते हैं चेक

Google Map में ही जानें मौसम का हाल, AQI भी कर सकते हैं चेक

Google Map New Features : आमतौर पर गूगल मैप (Google Map) का इस्तेमाल लोग जगहों के रास्ते खोजने के लिए करते हैं, लेकिन बहुत से लोग इस बात को नहीं जानते होंगे कि अब गूगल मैप से मौसम और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) भी चेक किया जा सकता है। हाल ही में गूगल मैप में इन नए फीचर्स को जोड़ा गया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Pova 8 Pro 5G : पोवा 8 प्रो 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत-खासियत

बता दें कि गूगल मैप में वेदर फोरकास्टिंग और एक्यूआई के फीचर को एंड्रॉइड और IOS दोनों ही यूजर्स के लिए पेश किया गया है। आपको गूगल मैप से मौसम और एयर क्वालिटी इंडेक्स की जानकारी के हासिल करने के लिए कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे।

Google Map में ऐसे जानें मौसम का पूर्वानुमान

– गूगल मैप ओपन करके सर्च बॉक्स में उस स्थान का नाम डालें जहां का मौसम जानना चाहते हैं।

– इसके बाद सर्च बॉक्स के नीचे वाले आईकन पर क्लिक करें और यहां मैप डिटेल वाले ऑप्शन में Wildfires और Air Quality का ऑप्शन दिखेगा।

पढ़ें :- रिपोर्ट : सरकार ने मार्च से जुलाई के बीच हर मिनट सोशल मीडिया कंपनियों को एक ब्लॉकिंग ऑर्डर भेजा, कांग्रेस का तंज- मोदी Gen Z से कितने डरे हुए हैं

-एयर क्वालिटी पर टैप करने पर एयर क्वालिटी इंडेक्स के बारे में जानकारी मिल जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...