1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. 26 से शुरु हो रहा है कॉफी विद करन शो, रणवीर दीपिका के साथ अपनी लव स्टोरी को लेकर करेंगे ये खुलासा

26 से शुरु हो रहा है कॉफी विद करन शो, रणवीर दीपिका के साथ अपनी लव स्टोरी को लेकर करेंगे ये खुलासा

एपिसोड के प्रोमो में रणवीर और दीपिका से करण जौहर उनकी शादी और लव लाइफ की बातें करते नजर आ रहे हैं। रणवीर बता रहे हैं कि उन्होंने साल 2015 में ही दीपिका को प्रपोज किया था।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Bollywood actor Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने एक शो में अपने कई राज खोले है।  26 अक्टूबर से कॉफी विद करन शो शुरु हो रहा है। इस दिन इसका पहला एपिसोड हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। इस पहले सीजन के पहले एपिसोड में गेस्ट बनकर आ रहे हैं बॉलीवुड एक्टर रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण।

पढ़ें :- Kalki 2898 AD से इस सुपरस्टार का पहला लुक हुआ वायरल, एक्टर को पहचान हुआ मुश्किल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

पढ़ें :- Deepika Padukone baby bump: प्रेगनेंसी में भी दीपिका कर रही हैं सिंघम अगेन की शूटिंग, सामने आई सेट पर बेबी बंप के साथ एक्शन करते हुए फोटोज

 रणवीर ने साल 2015 में ही दीपिका को प्रपोज किया था

एपिसोड के प्रोमो में रणवीर और दीपिका से करण जौहर उनकी शादी और लव लाइफ की बातें करते नजर आ रहे हैं। रणवीर बता रहे हैं कि उन्होंने साल 2015 में ही दीपिका को प्रपोज किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसी दौरान दोनो नें सीक्रेटली सगाई की थी।

दीपिका और रणवीर ने डेस्टिनेशन वेडिंग की थी

जिसके बारे में किसी को भी पता नहीं था। आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण से साल 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। ये बेहद ही खूबसूरत जगह है और झील के किनारे है। दीपिका और रणवीर ने डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। जिसमें सिर्फ परिवार और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। इसके बाद दीपिका और रणवीर ने ग्रैंड रिसेप्शन मुबंई में दिया था। रिसेप्शन में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां मौजूद थी।

पढ़ें :- War 2 के सेट की सामने आई पहली तस्वीरें, लीक हुआ ऋतिक रोशन का लुक
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...